IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। ये सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही बेहद जरूरी है। इस सीरीज के लिए जहां ऑस्ट्रे्लिया की पूरी टीम मंगलवार को भारत पहुंच गई है और प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। इस सीरीज में पिच की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले से ही बयानबाजी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी इयान हीली का बड़ा बयान सामने आया है।
अगर पिच निष्पक्ष रही तो हमारी जीत पक्की – इयान हीली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में 9 फरवरी 2023 को खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी इयान हीली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘अगर वह ऐसी पिच तैयार करते हैं जो शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो और खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की मददगार हो तो ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना अधिक होगी।’
उन्होंने कहा, ‘मैं पहले टेस्ट के लिए (मिचेल) स्टार्क और (नाथन) लियोन को लेकर चिंतित हूं। अगर वहां की पिच वैसी हुई, जैसा कि हमने पिछले दौरे में देखा था तो भारतीय टीम अच्छी स्थिति में होगी। उस समय पहले दिन से ही गेंद असामान्य उछाल ले रही थी और रूक कर आ रही थी। मुझे लगता है कि ऐसी परिस्थितियों में भारतीय टीम हमसे बेहतर है।’
IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
26 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines