IND vs AUS: कपिल ने कंपाया...कुंबले के घुमाया, भारतीय गेंदबाज जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप को किया 'बर्बाद'

IND vs AUS

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम भारत आई हुई है। अपने घर पर टीम इंडिया श्रीलंका और न्यूजीलैंड का शिकार करने के बाद अब कंगारुओं का इंतजार कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में ही 9 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम जब भी भारत आई है तब-तब उन्हें टर्निंग पिच पर खेलने में पसीने छूटे हैं। हम आपको पांच ऐसे भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने कंगारु बैटिंग लाइनअप को बिगाड़कर रख दिया।

विज्ञापन

बीएस चंद्रशेखर  

विज्ञापन

बीएस चंद्रशेखर भारत के पहले गेंदबाज थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बैटर को परेशान कर के रख दिया था। इस स्पिनर ने  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1977-78 की सीरीज में तीसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 6/52 का शानदार आंकड़ा हासिल किया था।

भारत एमसीजी में तीसरे से पहले पहले दो टेस्ट हार चुका था। चंद्रशेखर के जादू की बदौलत भारत 222 रनों से जीता। पहली पारी में भारत के 256 रन के जवाब में, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

विज्ञापन

कपिल देव

विज्ञापन

कपिल देव ने ऑस्ट्रेलियन को कंपा दिया था। कपिल देव का 8/106 अभी भी एक पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा है। एडिलेड में 1985-86 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का यह पहला टेस्ट था और भारत 5 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर खेल रहा था। कपिल अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 381 पर रोक दिया। भारत ने जवाब में बोर्ड पर 520 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन अंत में टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

अनिल कुंबले

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने पहली पारी में 705 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सचिन तेंदुलकर ने 241 रनों की पारी खेली। इसके बाद अनिल कुंबले ने अपनी स्पिन औऱ उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया। कुंबले का 141 रन देकर 8 विकेट लिए।

कुंबले का 8/141 सचिन के 241 के बाद आया, जिसने भारत की पहली पारी में 705 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैथ्यू हेडन (67) और जस्टिन लैंगर (117) ने 147 रन की साझेदारी की। उन्होंने हेडन और लैंगर दोनों के साथ-साथ रिकी पोंटिंग (25), डेमियन मार्टिन (7), साइमन कैटिच (126) का विकेट लिया।

विज्ञापन

अजीत अगरकर

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट में एडिलेड में भारत की जीत को ज्यादातर राहुल द्रविड़ के संघर्षपूर्ण 233 और वीवीएस लक्ष्मण के 148 रन के लिए याद किया गया। लेकिन अगरकर की दूसरी पारी में 6/41 ऑस्ट्रेलिया के लिए ताबूत में अंतिम कील साबित हुई। आगरकर के करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों में जस्टिन लैंगर (10), रिकी पोंटिंग (0), साइमन कैटिच (31), एंडी बिकल (1), जेसन गिलेस्पी (3) और स्टुअर्ट मैकगिल (1) के विकेट शामिल हैं।

मोहम्मद शमी

विज्ञापन

मोहम्मद शमी 15 साल में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एक टेस्ट पारी में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने पर्थ में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी की। शमी ने 6/56 के करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ