Travis Head Statement IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की। वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा खिताब उठाया। इस जीत में बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बड़ा योगदान रहा।
उन्होंने 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर ले गए। हेड ने 120 गेंदों में 15 चौके-4 छक्के ठोक 137 रन जड़े। फाइनल में उनकी दमदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सोफे पर विश्व कप देखने से कहीं बेहतर
हेड ने मैच के बाद कहा- क्या अद्भुत दिन है! इसका हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं। हेड ने अपनी चोट पर कहा- यह घर में सोफे पर विश्व कप देखने से कहीं बेहतर है। मैं थोड़ा घबराया हुआ था, लेकिन मार्नस ने बहुत अच्छा खेला और सारा दबाव झेल लिया।
पहले गेंदबाजी करना एक अच्छा निर्णय था
हेड ने आगे कहा- मुझे लगा कि जिस तरह से मिच मार्श ने खेल को आगे बढ़ाया उससे माहौल तैयार हो गया। हम उसी ऊर्जा को चाहते थे। पहले गेंदबाजी करना एक अच्छा निर्णय था और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा विकेट बेहतर होता गया। हमें इससे लाभ मिला और भूमिका निभाना अच्छा लगा।
ट्रेविस हेड वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो गए थे
हेड ने आगे कहा- यह ऐसी चीज है जिस पर मैं कड़ी मेहनत करता हूं। इसे बरकरार रख योगदान देना अच्छा लगता है। निश्चित रूप से विश्व कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आकर बेहद खुश हूं। खास बात यह है कि ट्रेविस हेड वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में लौट आए। जहां उन्होंने दमदार शतक जड़कर अपनी वापसी दिखाई थी। हेड को सेमीफाइनल में भी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार के बाद आया कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन, अपने फ्यूचर को लेकर दिया जवाब
(Diazepam)
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
19 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines