IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट कल यानी 1 मार्च से शुरू होगा। टेस्ट फॉर्मेट में लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं? ये बड़ा सवाल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट में शुबमन गिल को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। अब इस मसले पर कप्तान रोहित शर्मा ने जवाब दिया है।
इंदौर टेस्ट से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की तैयारियों के बारे में बताया और कई सवालों के जवाब दिए। प्लेइंग 11 में केएल राहुल या फिर शुभमन गिल में से किसे जगह मिलेगा? इस लेकर भी रोहित ने अपनी बात रखी है।
टॉप ऑर्डर को लेकर रोहित ने क्या कहा?
पिछले 2 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के टॉप आर्डर खिलाड़ियों के फेल होने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘हां, शीर्ष क्रम से ज्यादा रन नहीं, लेकिन वह गुणवत्ता लाते हैं और वें फॉर्म में वापस आने से बस एक-दो पारी ही दूर हैं।’
और पढ़िए – KL राहुल को इंदौर टेस्ट में क्यों नहीं मिलेगी जगह? आकाश चोपड़ा ने बताए ये 2 कारण
केएल राहुल और शुभमन गिल को लेकर रोहित ने दिया ये जवाब
केएल राहुल के उपकप्तानी से हटाए जाने और उनकी खराब फॉर्म के चलते शुभमन गिल को टीम में लाने की चर्चा पर रोहित ने कहा कि ‘उप-कप्तान होना या उप-कप्तान नहीं होना आपको कुछ भी बताता नहीं है, सभी 17-18 गिनती में हैं। यह सिर्फ गिल या किसी और की बात नहीं है।’
राहुल का बल्ला खामोश, गिल को टीम में लाने की मांग
दरअसल, टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में फ्लॉप साबित हुए थे। उन्होंने नागपुर टेस्ट में 20, जबकि दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाया था। राहुल का साल 2022 भी बेहद खराब गया है। यही वजह है कि उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को प्लेइंग 11 में लाने की मांग तेज है।
और पढ़िए – इंग्लैंड यहां हार गई मैच, Ben Foakes को मारना था छक्का, लेकिन पलट गई बाजी, देखें Video
रोहित शर्मा बोले- WTC के फाइनल में जाना बड़ी उपलब्धि होगी
रोहित शर्मा ने कहा कि इंदौर टेस्ट में अगर जीत मिलती है तो डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि होगी, जिस तरह से हमने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेला है वह उल्लेखनीय है। घर में भी चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेलना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है। उन्होंने इस दौरान अश्विन-जडेजा की तारीफ की। अक्षर पटेल को कम गेंदबाजी कराने पर रोहित ने कहा कि ‘जब आपके पास तीन स्पिनर होते हैं, तो तीसरा स्पिनर हमेशा कम गेंदबाजी कर पाता है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines