News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreKL Rahul Super Six: भारत के कप्तान केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार छक्का जड़ दिया है। यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर का सैर करने चली गई है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पहले ही ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा रहे थे। अय्यर के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि अब रनों की रफ्तार रुक जाएगी, लेकिन राहुल ने आने के साथ ही अपने मंसूबे साफ कर दिए। चलिए बताते हैं राहुल ने ये छक्का कैसे जड़ा है।
Sound 🔛🔥
Captain KL Rahul smacks one out of the park 💪#TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank | @klrahul pic.twitter.com/4qCMjkcayK
— BCCI (@BCCI) September 24, 2023
ये भी पढ़ें:- INd vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरसे अय्यर और गिल, दोनों ने खेली शानदार शतकीय पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड
बता दें कि राहुल ने ये छक्का कैमरून ग्रीन के गेंद पर जड़ा है। राहुल 9 गेंदों में 11 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। तभी 34 वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए तेज गेंदबाज ग्रीन को भेजा गया। ग्रीन ने ओवर के 2 गेंद तो सही निकाल लिया, लेकिन अगली गेंद पर ग्रीन ने जैसे ही टप्पा बजारा, वैसे ही राहुल ने गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। केएल राहुल पहले से ही बड़े शॉर्ट के लिए तैयार थे। राहुल ने अपनी जगह पर खड़े होकर ही जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को स्टेडियम के बाहर का दर्शन के लिए भेज दिया। यह छक्का 94 मीटर का था।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।