हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC World Cup 2027 को लेकर BCCI ने उठाया बड़ा कदम, टीम इंडिया की किस्मत का फैसला करेगा ये दिग्गज

BCCI: आईपीएल 2026 चल रहा है, लेकिन बीसीसीआई इसी समय से वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी भी कर रही है. जिसके कारण ही बोर्ड इस समय कुछ बड़े फैसले भी कर रहा है. टीम इंडिया के इस सदस्य को लेकर अब बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है. जिससे दिग्गज भी प्रभावित होने वाले हैं.

विज्ञापन
Indian Cricket Team

BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. खासकर वाइट बॉल क्रिकेट में तो भारत का रिकॉर्ड फिलहाल अच्छा चल रहा है. ऐसे में भारतीय टीम अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लग गई है. जिसको लेकर अब बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ा दिया है. अब वो फैसला करेंगे कि रोहित-विराट वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं? 

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को लेकर लिया बड़ा फैसला 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने अब अजीत अगरकर का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ा दिया है. जून 2026 में अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला था, लेकिन अब वो जून 2027 तक टीम इंडिया का सिलेक्शन करेंगे. अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने वाइट बॉल क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो सफलता नहीं मिली है. ऐसे में अब अगले 1 साल में वो टेस्ट क्रिकेट में भी सफलता हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे. उम्मीद के मुताबिक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम भी अब अजीत अगरकर ही चुनने वाले हैं. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर भी फैसला अब अगरकर ही करने वाले हैं. ये दोनों ही दिग्गज अगला वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: ICC ने किया नए टूर्नामेंट का ऐलान, टीम इंडिया को नहीं मिली जगह! जानिए क्या है असली कारण

विज्ञापन

अजीत अगरकर और गौतम गंभीर का अच्छा है रिश्ता  

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का भी कार्यकाल रहने वाला है. ऐसे में अजीत अगरकर और गौतम गंभीर की जोड़ी ही अब टीम इंडिया से जुड़े बड़े फैसले करने वाली है. इन दोनों के बीच अच्छा तालमेल नजर आता है. ऐसे में फैंस और बीसीसीआई दोनों ही उम्मीद कर रहे हैं कि इन दोनों के कार्यकाल में टीम इंडिया तीनों ही फॉर्मेट में और अच्छा प्रदर्शन करे. अजीत अगरकर के अलावा सेलेक्शन कमेटी के अन्य सदस्य भी जून 2027 तक रहने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK को हराकर हैदराबाद की हुई टॉप-5 में एंट्री, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola