---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ‘फ्लॉप’ हुए कप्तान आयुष म्हात्रे, इंडिया के साथ-साथ CSK की भी बढ़ी टेंशन! 

IND vs PAK: आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स का आखिरी मुकाबला इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. जहां पर टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया है. 

Author Written By: Aditya Updated: Feb 1, 2026 16:06
Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

IND vs PAK: आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा रहा है, लेकिन कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ एक मैच में ही अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं. पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में टीम मैनेजमेंट और फैंस को चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वो इस मुकाबले में भी बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया के साथ ही साथ अब सीएसके भी बड़ी टेंशन में आ गई है.  

आयुष म्हात्रे एक बार फिर हुए फेल 

टीम इंडिया मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है. जहां पर 47 रनों के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा. मोहम्मद सय्याम ने वैभव को पवेलियन भेजा. जिसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने उतरे. मोहम्मद सय्याम ने म्हात्रे को सिर्फ दूसरी गेंद पर ही पवेलियन भेज दिया है. आयुष इस महामुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके.

---विज्ञापन---

जिसके कारण ही टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पीछे हो गई. म्हात्रे इससे पहले एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मुकाबलों में फेल हो गए थे. ऐसे में बड़े मैचों में उनका रन नहीं बनाना टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दे रहा है. कप्तान की गलती पूरी टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ रहा है. हालांकि अब तक अन्य खिलाड़ियों ने टीम को मुश्किल से निकाल लिया है. 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिया तिलक-सुंदर की फिटनेस पर अपडेट, बताया कब करेंगे वापसी

CSK की बढ़ गई टेंशन 

जिस अंदाज में कप्तान आयुष म्हात्रे आउट हो रहे हैं. उससे सीएसके की टीम भी परेशान हो रही होगी. दरअसल आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने म्हात्रे को रिटेन किया है. फिलहाल वो सलामी बल्लेबाजी में टीम इंडिया की पहली पसंद नजर आ  रहे हैं. ऐसे में अगर उनके बल्ले से रन नहीं आएंगे, तो टीम को प्लेइंग 11 बनाने में बड़ी परेशानी होगी. संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टेंशन में है. अब म्हात्रे का फेल होना टीम की परेशानी को दोगुना कर रहा है.

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

First published on: Feb 01, 2026 04:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.