ZIM vs IRE: ZIM vs IRE: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला खेला जाना था. बारिश के कारण मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. लगातार हो रही बारिश के कारण ही अंत में मुकाबला रद्द हो गया और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिल गए. इसी के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम का इस आईसीसी टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है.
बारिश के कारण जिम्बाब्वे की हुई बल्ले-बल्ले
श्रीलंका में बारिश ने कई मैच प्रभावित किए हैं. इस मुकाबले में भी जमकर बारिश हुई. जिसके कारण ही अंत में अंपायरों ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया. टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की टीम पहले ही 2 जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में ये मुकाबला रद्द होने के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज में पहुंच गई. वहीं आयरलैंड की टीम 3 अंकों के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर पहुंच गई. हालांकि उसके बाद भी आयरलैंड की टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई है. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो चुका है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलिया की ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई.
Zimbabwe seal a Super 8 spot at the #T20WorldCup as rain has the final say in Kandy.
— ICC (@ICC) February 17, 2026
📝: https://t.co/8G1G5WST9V pic.twitter.com/P6Sh5gpIAC
ओमान के खिलाफ मुकाबले का नहीं रहा कोई महत्व
ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ 20 फरवरी को खेलने वाली है. इस मुकाबले का अब कोई महत्व नहीं रह गया है. बस अपनी इज्जत बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ओमान के खिलाफ मुकाबला जीतना चाहेंगी. वहीं आयरलैंड की टीम ने अपने सभी मैच खेल लिए हैं. जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला 19 फरवरी को होस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला दोपहर के 3 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम ग्रुप को टॉप करेगी.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच शुभमन गिल ने डांस फ्लोर पर लगाई आग! कजिन की शादी में दिखा अलग अंदाज










