IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. जहां पर साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया सिर्फ 111 रन ही बना सकी और 76 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया का विजय रथ आईसीसी टूर्नामेंट में रूक गया है.
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया कमाल
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान एडेन मार्करम सिर्फ 4 रन ही बना सके, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 6 रनों पर पवेलियन लौट गए. रयान रिकेल्टन भी 7 ही जोड़ सके. जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. वहीं अनुभवी डेविड मिलर ने भी 35 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसके बाद अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 187 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं अर्शदीप सिंह ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को भी 1-1 विकेट मिला.
FIRST DEFEAT FOR INDIA IN ICC TOURNAMENTS SINCE 2023 WORLD CUP FINAL 🤯
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 22, 2026
– The Streak ends, Same stadium…!!! pic.twitter.com/DN0H4sgSuL
ये भी पढ़ें: IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर रच दिया इतिहास, टूट गया रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए बुरी तरह से फेल
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपना खाता नहीं खोल सके. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 15 रन ही बना सके. तिलक वर्मा ने 1 रन बनाए तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी सिर्फ 18 रन जोड़े. फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रनों पर ही सिमट गई और 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई. आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया 18 मैचों के बाद हारी है. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 4 विकेट लिए. वहीं केशव महाराज को भी 3 विकेट मिले. कॉर्बिन बॉश ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी आई सामने, विपक्षी टीम बार-बार उठा रही है फायदा










