IND vs SA: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी आई सामने, विपक्षी टीम बार-बार उठा रही है फायदा 

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया ने जिस अंदाज में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उससे उम्मीद लगाया जा रहा था कि इस आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया का जादू देखने को मिलेगा, लेकिन अब विपक्षी टीमों ने सबसे बड़ी कमी को पकड़ लिया है. जिससे मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Abhishek Sharma and Ishan Kishan

Abhishek Sharma and Ishan Kishan

IND vs SA: टीम इंडिया को अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. जिसके कारण ही हर बार पावरप्ले के दौरान टीम इंडिया मुश्किल में नजर आती है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. टीम इंडिया ने एक और मुकाबले के पहले ओवर में ही विकेट गंवा दिया है. विपक्षी टीमों से भारत की सबसे बड़ी कमी को पकड़ लिया है. जिसका वो बार-बार फायदा भी उठा रहे हैं. इससे कप्तान सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर टेंशन में आ गए हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी आई सामने 

पाकिस्तान और भारत के बीच हुए महामुकाबले में सलमान आगा ने सभी को चौंकाते हुए पहला ओवर फेंका. जिसमें उन्होंने जीरो के स्कोर पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी यही नजारा देखने को मिला. जब आर्यन दत्त ने पहले ओवर में ही अभिषेक को जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. 

विज्ञापन

बस इस बार बल्लेबाज बदल गया है. लगातार 3 बार जीरो के स्कोर पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा की जगह इस मुकाबले में ईशान किशन ने स्ट्राइक लिया, लेकिन इस बार वो एडेन मार्करम के पहले ओवर में ही जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. लगातार तीसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले ओवर में ही ऑफ स्पिनर को विकेट गंवा दिया है. जिससे पूरी टीम पर दबाव आ गया है.  

विज्ञापन

इस कमी से टीम इंडिया को पाना होगा पार 

अगर टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करना है, तो उन्हें इस कमी से पार पाना होगा. अगर हर मुकाबले के पहले ओवर में ही टीम इंडिया विकेट गंवा देगी, तो उसके बाद जीतना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. टीम इंडिया अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. वहीं उसके बाद भारत का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा. दोनों ही टीमों के पास मैच विनर गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में वो भी भारत को मुश्किल में डाल सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ