Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

SA vs NZ: सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन! क्या इस बार टूटेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉकआउट का ‘श्राप’?

SA vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. जहां पर साउथ अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती है. फॉर्म में चल रही अफ्रीका की टीम फिलहाल टेंशन में है. साउथ अफ्रीका का नॉकआउट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत खराब है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 3, 2026 18:03
south africa vs new zealand
south africa vs new zealand

SA vs NZ: टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बहुत ही अहम होने वाला है. टूर्नामेंट में अब तक साउथ अफ्रीका की टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड भी भारतीय परिस्थितियों में एक मजबूत टीम नजर आ रही है. ऐसे में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है. हालांकि कप्तान एडेन मार्करम की टेंशन बढ़ी हुई है. साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. 

सेमीफाइनल से पहले टेंशन में साउथ अफ्रीका 

---विज्ञापन---

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सिर्फ अफ्रीका ही वो एक ही टीम ऐसी है, जिसे अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होना चाहिए, लेकिन फिलहाल ऐसा बिल्कुल भी नहीं नजर आ रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. 

2011 के वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने अफ्रीका को 49 रनों से हराया था. जिसके बाद 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार को अफ्रीका खिलाड़ी और फैंस दोनों कभी नहीं भूल पाएंगे. जिसके बाद साल 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी कीवी टीम 50 रनों से जीती थी. ऐसे में इस श्राप को खत्म करना चाहेंगे. अफ्रीका फिलहाल बेहतर टीम नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की हार के बाद भी स्मृति मंधाना को ICC रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, कप्तान की भी हुई बल्ले-बल्ले

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन. 

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची. 

ये भी पढ़ें: इन 2 टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2026 का फाइनल! दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी

First published on: Mar 03, 2026 06:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.