Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs WI: इंडिया की जीत के बाद टूर्नामेंट को मिले चारों सेमीफाइनलिस्ट, ऐसा रहा सभी 8 टीमों का सफर

IND vs WI: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का सफर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले के साथ खत्म हो गया. टीम इंडिया सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन की वजह से आसानी के साथ 5 विकेट से मुकाबला जीत गई. इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट को उसके चारों सेमीफाइनलिस्ट भी मिल गए हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 1, 2026 23:37
Sanju Samson
Sanju Samson

IND vs WI: 1 मार्च को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के 2 बड़े मुकाबले खेले गए. पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे को लक्ष्य का पीछा करते हुए हराया. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया. इन दोनों मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट को उनके सभी सेमीफाइनलिस्ट मिल गए हैं. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल अब सेटल हो गया. सभी 8 टीमों के सफर पर अब एक नजर डालते हैं. 

सभी 8 टीमों का ऐसा रहा सफर 

जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका ने ग्रुप 1 में टॉप पर फिनिश किया. अफ्रीका की टीम ने टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले जीते हैं. वहीं जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप 1 में आखिरी पायदान पर रही. सभी मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंची सिकंदर रजा की टीम इस बड़े स्टेज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी. टीम इंडिया इस जीत के बाद अब ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. टूर्नामेंट में भारत सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही हारा है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया. भारत से पहले वो अफ्रीका के खिलाफ हारे थे. वेस्टइंडीज की टीम भी सभी मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंची थी. 

---विज्ञापन---

अब बात करें ग्रुप 2 की तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनलिस्ट बन गई है. इंग्लैंड अपने सभी मुकाबले सुपर 8 में जीती, तो वहीं श्रीलंका की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने एक-एक मुकाबला जीता, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई.

यहां पर देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल

ग्रुप 1

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1दक्षिण अफ्रीका (Q) 3306+2.259W, W, W
2 भारत (Q)2214+0.106W,L, W
3 वेस्टइंडीज (E)3 12 2+0.993L,W,L
4जिम्बाब्वे (E)3030-3.415L,L,L

ये भी पढ़ें: IND vs WI: जसप्रीत बुमराह के आगे फेल है वेस्टइंडीज का सुपरस्टार, 23 गेंदों में 6 बार हो चुका है आउट

ग्रुप 2

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड (Q) 3306+1.096
न्यूजीलैंड (Q) 3113+1.390
पाकिस्तान (E)3113-0.123
श्रीलंका (E)3030-1.950

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, संजू सैमसन बने जीत के हीरो

First published on: Mar 01, 2026 11:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.