हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में मचा हड़कंप, चयनकर्ता ने इस्तीफा देने के बाद बाबर पर किया खुलासा

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. टीम का सफर सुपर 8 में ही खत्म हो गया है. इस हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में बड़ा हड़कंप मच गया है. टीम के एक चयनकर्ता ने इस्तीफा देने के बाद बाबर आजम को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन
Pakistan Cricket Team and Babar Azam

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों से बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहा है. खासकर आईसीसी टूर्नामेंट में टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही अब पाकिस्तानी क्रिकेट में हड़कंप मच गया है. इस्तीफों का दौर भी शुरू हो चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता और पूर्व अंपायर अलीम डार ने अब इस्तीफा दे दिया है. जिसके साथ ही उन्होंने बाबर आजम को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है. 

पाकिस्तानी क्रिकेट में मच गया हड़कंप 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की सिर्फ 1 बड़ी टीम श्रीलंका से मैच जीती. भारत और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेट की स्थिति खराब हो गई है. पूर्व अंपायर और मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अलीम डार ने अब इस्तीफा दे दिया है. उनके अलावा आकिब जावेद और अजहर अली, एनालिस्ट हसन चीमा भी चयन समिति में शामिल थे. पाकिस्तानी जियो न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीम डार खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे. हेड कोच माइक हेसन के बढ़ते प्रभाव के कारण भी वो बहुत ज्यादा खुश नहीं थे. ऐसे में इस इस्तीफे के बाद माइक हेसन की भी मुश्किलें बढ़ सकती है. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिलेगा ‘खेलों का ऑस्कर’! सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए चुनी गई वर्ल्ड चैंपियन लड़कियां

विज्ञापन

बाबर आजम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा 

इस्तीफा देने के बाद अलीम डार ने बाबर आजम को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीम डार ने टीम में बाबर आजम, शादाब खान और उस्मान खान के नाम का विरोध किया था. इसके बजाय वो नंबर 6 पर मोहम्मद रिजवान को खिलाने के पक्ष में थे. उनका कहना है कि आकिब जावेद कोच का साथ देते हुए नजर आते हैं. वहीं मिस्बाह उल हक बड़े मुद्दों पर बहुत ज्यादा नहीं बोलते हैं. ऐसे में कप्तान सलमान अली आगा के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: कब जारी होगा IPL का शेड्यूल? जानें 2 फेज में टूर्नामेंट कराने की BCCI क्यों कर रहा तैयारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola