हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NAM: अभिषेक शर्मा के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, क्या नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं? 

IND vs NAM: टीम इंडिया आज नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. जब से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हुई है. तभी से टीम इंडिया इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान है. टीम के मैच विनर प्लेयर अभिषेक शर्मा बीमार होने के कारण कुछ घंटे हॉस्पिटल में भी एडमिट थे. ऐसे में अब अभिषेक के हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
Abhishek Sharma

IND vs NAM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज टीम इंडिया का सामना नामीबिया से होने वाला है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान हैं. जिसमें नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल है. अभिषेक लगभग 1 दिन हॉस्पिटल में भी एडमिट हुए थे. जिसके कारण ही उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अब स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है.  

अभिषेक शर्मा के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा कल रात में ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं. ऐसे में टीम उन्हें खिलाने की जल्दी नहीं करना चाहती है. भारतीय टीम मैनेजमेंट का मुख्य फोकस है कि अभिषेक 15 फरवरी से पहले फिट हो जाए. जिससे वो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेल सके. अभिषेक के अलावा ईशान किशन भी अभ्यास के दौरान इंजर्ड हुए थे. 

ऐसे में टीम इंडिया के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. खबरों की मानें तो आज अभिषेक शर्मा को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले सैमसन भी खुद को साबित करना चाहेंगे. हालांकि अभिषेक का नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup में श्रीलंका ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, ओमान को 105 रनों से रौंदकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

क्या बारिश भी डाल सकती है मैच में खलल? 

एक्यूवेदर के अनुसार, गुरुवार को सुबह टेंपरेचर 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन साथ ही हवा की क्वालिटी खतरनाक रहने की उम्मीद है. दोपहर के बाद टेम्परेचर 25 डिग्री तक बढ़ जाएगा और फिर शाम को मैच के समय 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिन और रात में भी वातावरण थोड़ा धुंधला और खराब रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NAM: कब और कहां फ्री में देखें भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला? प्लेइंग 11 में दिखेगा बड़ा बदलाव 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola