IND vs NED: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने वाले हैं. टीम इंडिया अपने लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. नीदरलैंड की टीम ने पाकिस्तान को परेशान करके खुद को साबित किया हुआ है. ऐसे में भारत के खिलाफ भी वो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में देख सकते हैं? फिलहाल ये फैंस का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.
कब और कहां देखें ये अहम मुकाबला?
भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस शाम को 6:30 बजे होना है. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मैच को जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. फ्री में फैंस इस मुकाबले का डीडी स्पोर्ट्स पर भी मजा उठा सकते हैं.
जिस अंदाज में टीम इंडिया फिलहाल खेल रही है. ऐसे में नीदरलैंड की टीम को बड़ी परेशानी हो सकती है. भारतीय टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. जिसके कारण ही उनके लिए राह आसान नजर आ रही है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सुपर 8 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं.
I think in IND vs NED match Sanju should be given a chance & keep Ishan on rest bcoz maybe Abhishek & Sanju both will get their forms back.
When we qualified for "The Super8" there is no worry if we win or not but it would be a good decision. #T20WorldCup #INDVSNED #BCCI---विज्ञापन---— ƙཞą۷ɛŋ0️⃣7️⃣ (@Kevidh11) February 17, 2026
ये भी पढ़ें: NEP vs SCO: 12 साल बाद पहली T20 वर्ल्ड कप जीत से नेपाल ने खत्म किया इंतजार, Points Table में भी हुआ चमत्कार
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्कॉड
नीदरलैंड की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन.
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: IND vs NED: बुमराह-पांड्या बाहर, सिराज की होगी एंट्री? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11










