ENG vs WI: शेरफेन रदरफोर्ड के नाबाद 76 रन और गुडाकेश मोती के 3 विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने बुधवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अहम मुकाबले में इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया. रदरफोर्ड ने चिर परिचित कैरेबियाई अंदाज में खेलते हुए 42 गेंद में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाकर वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूद करीब 21000 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. हालांकि फील्डिंग करते समय रदरफोर्ड चोटिल हो गए. जिस पर खुद कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपडेट दी है.
वानखेड़े में देखने को मिला रदरफोर्ड का तूफान
वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और दो विकेट आठ रन पर ही गिर गए. लेकिन आखिरी 10 ओवर में 117 रन बने. रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिये रोवमैन पॉवेल (14) के साथ 51 रन की साझेदारी की. इसके बाद पूर्व कप्तान जेसन होल्डर के साथ के साथ छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़े. वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए. जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे. उनकी इस पारी के बदौलत वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 196 रन बना पाई.
जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई. फिल सॉल्ट ने 14 गेंद में 30 रन बनाये. जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे. सॉल्ट को रोमारियो शेफर्ड ने कवर में रदरफोर्ड के हाथों लपकवाया. जोस बटलर भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. इसके बाद मोती ने इंग्लैंड को दोहरे झटके दिये. पहले उन्होंने टॉम बैंटन को कवर में कैच आउट कराया और इसके बाद जेकेब बेथेल को चाइनामैन गेंद पर आउट किया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (17) मोती को रिटर्न कैच देकर लौटे.
Sherfane Rutherford in T20I
Bilaterals
0 P.O.M Award (39 matches)
T20 Worldcup
2 P.O.M Awards (9 matches)* pic.twitter.com/UilCbGKEOI---विज्ञापन---— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) February 11, 2026
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: हार के बाद बहाना बनाते नजर आए इंग्लिश कप्तान, ब्रूक ने बताया कैसे करेंगे कमबैक
चोट पर क्या बोले रदरफोर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 76 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले शेरफेन रदरफोर्ड फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए. जिस पर उन्होंने मैच के बाद अपडेट दी है. रदरफोर्ड ने कहा, ‘मेरी उंगली अब ठीक है, उम्मीद है कि अगले मैच तक यह और बेहतर हो जाएगी. मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आदिल राशिद थे. हमारी मीटिंग में, हमें पता था कि वह हमारे लिए सबसे कठिन गेंदबाज होने वाले हैं. इसलिए मेरे लिए जो महत्वपूर्ण था, वह यह था कि उन्हें खेल से बाहर रखने की कोशिश करू, रन बनाऊं, बस स्ट्राइक रोटेट करता रहूं और एक साझेदारी बनाऊं. अंत में खेल को संभालने के लिए खुद पर भरोसा भी रखा.’
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड की हार के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, बाहर होने की कगार पर अफगानिस्तान










