हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: पाकिस्तान लगभग हुआ बाहर, मीम्स की आई बाढ़..'पाक टीम ने एयरपोर्ट के लिए किया क्वालीफाई'

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान टीम का विश्व कप से बाहर होना लगभग तय है अब टीम को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे है।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका को मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम लगभग सेमीफाइनल की रेस बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ खेलना है अगर पाक टीम को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उसको इंग्लैंड को बहुत ही बड़े मार्जन से हराना होगा। यानी अब पाकिस्तान टीम को असंभव को संभव करके दिखाना है। वहीं पाकिस्तान का सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।

ये भी पढ़ें:- ‘Pakistan Zindabhaag!’ सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर पाकिस्तान, वीरेंद्र सहवाग ने लिए मजे

‘पाक टीम ने एयरपोर्ट के लिए किया क्वालीफाई’

बता दें, पाकिस्तान की टीम अब विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। कोई चमत्कार ही अब पाक टीम को सेमीफाइनल में एंट्री करा सकता है। दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतने का पाकिस्तान का सपना टूटने ही वाला है। वहीं अब सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने पाक टीम के मजे लेने शुरू कर दिए है। एक्स पर ट्वीट करके एक यूजर्स ने लिखा, ‘पाकिस्तान टीम ने एयरपोर्ट के लिए किया क्वालीफाई’

विज्ञापन

https://twitter.com/HaroonM33120350/status/1722635243566608661

https://twitter.com/RiteshLock/status/1722848168000532532?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1722848168000532532%7Ctwgr%5E1b07272ef339b59bb41240a2ac84f7fe75a3977b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fmemes-on-pakistan-cricket-team-after-new-zealand-semifinal-entry-nz-vs-sl-world-cup-2023-2534261

विज्ञापन

बता दें, विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वे इसको आखिर तक बरकरार नहीं कर पाए। जिसका खामियाजा उनको अब भुगतना पड़ रहा है। अपने शुरुआती दो मैचों में पाक टीम ने श्रीलंका और नीदरलैंड टीम को हराया था।

उसके बाद भारत से हारने के बाद पाक टीम का हार का सिलसिला शुरु हुआ और टीम ने लगातार 3 मैच हारे। अगर अब पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसको इंग्लैंड के खिलाफ लगभग 200 से ज्यादा रनों से जीत हासिल करनी होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola