'Pakistan Zindabhaag!' सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर पाकिस्तान, वीरेंद्र सहवाग ने लिए मजे

Virender Sehwag Makes Fun of Pakistan: न्यूजीलैंड की हार के बाद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर खड़ी है।

Virender Sehwag Makes Fun of Pakistan World Cup 2023 Semifinal

Virender Sehwag Makes Fun of Pakistan World Cup 2023 Semifinal (Image Credit- Twitter, Edited by- News 24)

Virender Sehwag Makes Fun of Pakistan: पाकिस्तान की टीम के लिए अब वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल का टिकट लगभग नामुमकिन सा लगने लगा है। न्यूजीलैंड की गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ आई बड़ी जीत के बाद पड़ोसी मुल्क के लिए राह बेहद मुश्किल हो गई है। हालांकि, 11 नवंबर को टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेगी लेकिन इस मैच में जीत के बावजूद वो घर जा सकती है। क्योंकि जो समीकरण बने हैं वो क्रिकेट में नामुमकिन से लग रहे हैं। इसी पर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के मजे ले लिए हैं।

विज्ञापन

वीरेद्र सहवाग ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक

वीरेंद्र सहवाग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ‘Bye Bye Pakistan’ की फोटो के साथ एक खास कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा कि, ‘Pakistan Zindabhaag! Have a safe flight back home।’ सहवाग का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर लोग भी पाकिस्तान के काफी मजे ले रहे हैं। सहवाग ने अपने ही पहले पोस्ट पर रिट्वीट पोस्ट करते हुए श्रीलंका के भी मजे लिए। वह बोले कि जिस टीम को पाकिस्तान सपोर्ट करती है वो भी पाकिस्तान की तरह खेलने लगती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या हैं पाकिस्तान के लिए समीकरण?

दरअसल अब जो आंकड़े आए हैं उस मुताबिक पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ काफी असंभव काम करने होंगे अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है। जैसे अगर पाकिस्तान 300 रन बनाता है तो उसे इंग्लैंड को 13 पर, 400 बनाता है तो 112 पर ढेर करना होगा। वहीं अगर पाकिस्तान की टीम बाद में खेलती है तो उसे 6 ओवर में 300 रन चेज करने होंगे। तब ही पाकिस्तान का नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ऊपर जा पाएगा। इसलिए हम कह रहे हैं कि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर अपना दावा मजबूत कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का नेट रनरेट सबसे ज्यादा

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। यह टीमें सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर चुकी हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भी नंबर 4 पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। लेकिन अभी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आखिरी मैच से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, कीवी टीम नेट रनरेट में दोनों से बेहद आगे है। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 0.922 है। जबकि पाकिस्तान का 0.036 और अफगानिस्तान का -0.338 है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ