NED vs AFG: विश्व कप में पहली बार आमने-सामने दोनों टीम, ऐसी है Playing 11

NED vs AFG: विश्व कप में पहली बार आमने-सामने होगी अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीम। दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

icc odi world cup 2023 ned vs afg playing xi live updates

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 NED vs AFG: वनडे विश्व कप 2023 में आज नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अहम मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

जहां एक तरफ अफगानिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई करने की तरफ देखेगी। विश्व कप में अभी तक दोनों टीमों ने 6-6 मैच खेले है। जहां एक तरफ अफगानिस्तान ने 6 मैचों में 3 जीते है तो वहीं नीदरलैंड ने 2 मैच जीते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विश्व कप में पहली आमने-सामने नीदरलैंड-अफगानिस्तान

विश्व कप के इतिहास में नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीमें पहली बार आमने-सामने होने वाली है। वहीं वनडे क्रिकेट में ये दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं। नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अभी तक 9 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमे 7 मैचों में अफगानिस्तान और 2 मैचों में नीदरलैंड की टीम ने बाजी मारी है। अगर अफगानिस्तान की टीम आज का मैच जीत जाती है तो उसके 8 प्वाइंट्स हो जाएंगे। जिसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

नीदरलैंड टीम: वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगलब्रेट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ