ODI World Cup 2023 NED vs AFG: वनडे विश्व कप 2023 में आज नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला दोपहर 2 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें, विश्व कप में पहली बार ये दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। टूर्नामेंट में जहां एक तरफ अफगानिस्तान ने 6 में से तीन मैच जीते हैं तो वहीं नीदरलैंड ने 6 में से 2 मैच जीते हैं।
अफगानिस्तान के लिए आज का मैच बेहद खास होने वाला है क्योंकि अभी भी अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस है अगर टीम आज जीत जाती है तो सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाएगी। दूसरी तरफ सेमीफाइनल की रेस में नीदरलैंड की टीम भी है लेकिन उसके इतने चांस नहीं है क्योंकि नीदरलैंड ने महज 2 ही मैच जीते है। ऐसे में अब नीदरलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई करने की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पत्रकार ने ‘शॉर्ट बॉल’ को लेकर पूछा सवाल, भड़क उठे श्रेयस अय्यर..Watch Video
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
बता दें, वनडे क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 9 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 7 में अफगानिस्तान और 2 मैचों में नीदरलैंड ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच साल 2022 जनवरी में खेला गया था। इसके अलावा विश्व कप में ये दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होने वाली हैं। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि, विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ वो जीत के साथ शानदार आगाज करें।
दोनों टीमों के टॉप खिलाड़ी
अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में हशमतुल्लाह शहीदी और गुरबाज काफी शानदार फॉर्म में है और टीम के लिए लगातार रन भी बना रहे हैं। विश्व कप 2023 में हशमतुल्लाह शहीदी अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। इसके अलावा गेंदबाजी में राशिद खान शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। राशिद के नाम इस विश्व कप में अभी तक 7 विकेट है।
वहीं बात अगर नीदरलैंड के खिलाड़ियों की करें तो, टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स कमाल की बल्लेबाजी कर रहे है और अभी तक इस विश्व कप में 204 रन भी बना चुकें है जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। वही गेंदबाजी में बास जे लीडे अच्छी फॉर्म में है और अभी 11 विकेट भी अपने नाम कर चुकें है।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
18 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines