ICC ODI World Cup 2023: भारत में ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज होने में बस कुछ दिन बाकी है। वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमों ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी फैन्स भी अपने चहते प्लेयर को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, कुछ कमेंटेटर की आवाजें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के ICC.tv के कवरेज की शोभा बढ़ाएंगी।
वर्ल्ड कप 2023 में ये खिलाड़ी अपनी आवाजों से फैन्स को करेंगे फिदा
इवेंट के ICC.tv के कवरेज में एक प्री-मैच शो, एक पारी अंतराल कार्यक्रम और एक पोस्ट-मैच रैप-अप शामिल होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन कवरेज में शामिल होंगे। शेन वॉटसन, लिसा स्थालेकर, रमिज राजा, रवि शास्त्री, आरोन फिंच, सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन जैसे खिलाड़ियों का उनका समर्थन मिलेगा।
कमेंट्री बॉक्स में नासिर हुसैन, इयान स्मिथ और इयान बिशप की वापसी होगी, जिन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2019 विश्व कप फाइनल को यादगार बनाया था।
वकार यूनिस, शॉन पोलक, अंजुम चोपड़ा और माइकल एथरटन सहित अधिक अंतरराष्ट्रीय आइकन और पूर्व कप्तान भी कमेंट्री बॉक्स से एक्शन को लाइव बुलाएंगे।
यह भी पढ़ेंः किरण बालियान ने गोला फेंक में जीता Bronze Medal
इस मौज-मस्ती में साइमन डूल, म्पुमेलेलो मबांगवा, संजय मांजरेकर, केटी मार्टिन, दिनेश कार्तिक, डर्क नैनेस, सैमुअल बद्री, अतहर अली खान और रसेल अर्नोल्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
पैनल में दुनिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों का भी जमावड़ा होगा। इनमें हर्षा भोगले, कास नायडू, मार्क निकोलस, नताली जर्मनोस, मार्क हॉवर्ड और इयान वार्ड के नाम शामिल है।
5 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत
विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मैच के साथ होगा। टूर्नामेंट का समापन इसी मैदान पर फाइनल मैच के साथ 19 नवंबर को होगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
52 mins agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
1 hr agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
2 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
4 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
6 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
7 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
9 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines