Salman Ali Agha: पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा का विकेट हाल ही में खूब विवादों में रहा है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज चल रही है. इसी बीच दूसरे वनडे मुकाबले में सलमान अली आगा को मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया था. अंपायर के फैसले के बाद सलमान बेहद गुस्से में नजर आए थे. उन्होंने अपना ग्लव्ज और हेलमेट फेंक दिया था. इसी बदतमीजी की सजा अब उन्हें ICC से मिली है. उनके खिलाफ मैच रेफरी ने सख्त कदम उठाया है.
सलमान अली आगा का रनआउट क्यों रहा विवादों में?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में दूसरा वनडे मैच हुआ. इसी बीच पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान 39वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट लगाया. गेंद बॉलर की ओर गई. मिराज ने पैर से गेंद रोकी और आगा बीच में खड़े थे. गेंद सलमान के पैर के करीब गई और वो क्रीज के बाहर थे. इसी बीच मिराज ने गेंद उठाकर स्टंप्स पर मार दी. फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और उन्होंने आउट दे दिया. सलमान अली आगा इसी वजह से गुस्से में नजर आए और उनकी बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास से बहस हुई. आउट दिए जाने के बाद उन्होंने मैदान पर ग्लव्ज पटक दिए और ग्राउंड से बाहर जाने के पहले हेलमेट भी फेंक दिया.
⚡️ICYMI⚡️
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 13, 2026
Here's a replay of Mehidy Hasan Miraz running Salman Agha out 😬pic.twitter.com/gI7J3MKYEl https://t.co/Mz8Y2fj40r
ICC ने दी कड़ी सजा
मैच रेफरी नीयामुर राशिद ने क्रिकेट की सामग्री के साथ दुर्व्यवहार के लिए सलमान अली आगा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. द डेली स्टार को मैच रेफरी ने बताया कि उन्होंने ICC को आगा की बदतमीजी से जुड़ी रिपोर्ट भेज दी है. लेवल 1 का उल्लंघन करने और आर्टिकल 2.2 ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनका एक डिमेरिट पॉइंट काटा गया है और उन्हें फटकार लगाई गई है. अगर दूसरी बार डिमेरिट पॉइंट कटा, तो सलमान एक मैच का बैन भी लग सकता है.
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni खेलेंगे आखिरी IPL? पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी!
पाकिस्तान ने जीता मैच
मीरपुर में हुए दूसरे वनडे में पाकिस्तान टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बारिश के कारण मैच को 32 ओवर का कर दिया गया और DLS के नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य कम करके 243 रन कर दिया गया. बांग्लादेश के लिए चेज आसान नहीं रहा और वो 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. पाकिस्तान ने 128 रन से जीत दर्ज की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान को लगी मिर्ची! PSL छोड़ IPL के साथ जुड़ने वाले तेज गेंदबाज के खिलाफ PCB उठा सकता है सख्त एक्शन










