हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड, कीवी धरती पर चुनौती दे रहे उनके आंकड़े

Bhuvneshwar Kumar T20I Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को इस महीने से ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में 4 साल मौका मिला है. ऐसे में भुवी का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड में कैसा रहा है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar/ Image Source: ANI

Bhuvneshwar Kumar T20I Record: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए पहुंच चुकी है. इस दौरे पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है. आईपीएल और यूपी टी20 लीग में अपने शानदार खेल के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की है. करीब चार साल बाद भुवी एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे. हालांकि, न्यूजीलैंड में उनके पुराने टी20 रिकॉर्ड को देखते हुए यह सीरीज उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी.

न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के टी20 आंकड़े

भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने कीवी धरती पर अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम सिर्फ चार विकेट हैं. इस दौरान उन्होंने 19 ओवर गेंदबाजी करते हुए 160 रन खर्च किए और उनकी इकोनॉमी 8.40 रही. यह किसी भी देश में उनका सबसे महंगा इकोनॉमी रेट बताया गया है. न्यूजीलैंड में उनका गेंदबाजी औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 28.5 का है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर एक विकेट रहा है. ऐसे में आगामी सीरीज में उनके सामने इन आंकड़ों को बेहतर करने की चुनौती होगी.

टी20 इंटरनेशनल में भारत के सफल गेंदबाजों में शामिल हैं भुवी

न्यूजीलैंड में भले ही भुवनेश्वर कुमार के आंकड़े प्रभावशाली नहीं रहे हों, लेकिन उनके पूरे टी20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने भारत के लिए 86 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 90 विकेट हासिल किए हैं. इस उपलब्धि के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके करियर का गेंदबाजी औसत 23.10 और इकोनॉमी रेट 6.96 रहा है. इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में दो बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चार रन देकर पांच विकेट लेना है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड सुधारने पर होगी भुवी की नजर

भुवनेश्वर कुमार के टी20 इंटरनेशनल करियर के कुल विकेटों में से केवल 4.4 प्रतिशत विकेट न्यूजीलैंड में आए हैं. हालांकि, पुराने आंकड़े उनके आगामी प्रदर्शन का फैसला नहीं करते. भुवी अपनी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल और यूपी टी20 लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका है. भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि वह न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराते हुए विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करेंगे और अपने पुराने रिकॉर्ड में सुधार करेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola