IND vs NZ: न्यूजीलैंड में पहली बार वनडे खेलेंगे टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी, लिस्ट में स्टार का नाम भी शामिल

IND vs NZ: टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में अब युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जता रही है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इसका असर देखने को मिल रहा है. इंडिया के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड में पहली बार वनडे फॉर्मेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team के इन 5 खिलाड़ियों को होगा असली टेस्ट (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर ही बड़े फैसले करने वाली है. उसका असर भी देखने को मिल रहा है. टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को चांस दे रही है. वनडे टीम में कुल 11 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी न्यूजीलैंड में वनडे फॉर्मेट ही नहीं खेला है. आज हम आपको इनमें से उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो प्लेइंग 11 में भी नजर आ सकते हैं. इन खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे डेब्यू होने वाला है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन 2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अब तक न्यूजीलैंड में वनडे मैच नहीं खेला है. टीम इंडिया के लिए अब तक किशन ने 32 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.58 की औसत से 1107 रन बनाए हैं. केएल राहुल के जाने के बाद किशन का प्लेइंग 11 में खेलना भी अभी से ही लगभग पक्का नजर आ रहा है. किशन को इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा.   (Pic Credit- Screengrab) 

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी 3 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अब तक टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड में वनडे मुकाबला नहीं खेला है. रेड्डी ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 8 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 109 रन बनाए हैं. वहीं 3 विकेट भी हासिल किया है. रेड्डी भी फिलहाल टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में उनके लिए ये सीरीज बेहद अहम होने वाली है.   (Pic Credit- ANI) 

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 4 / 6

स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. कृष्णा ने अब तक न्यूजीलैंड में वनडे मुकाबला नहीं खेला है. कृष्णा ने टीम इंडिया के लिए कुल 30 वनडे मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 27.09 की औसत से 53 विकेट हासिल किए हैं. कृष्णा भी न्यूजीलैंड के पिचों का फायदा उठाकर वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 5 / 6

मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अब तक न्यूजीलैंड में वनडे मुकाबला नहीं खेला है. गायकवाड़ ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 12 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 36.56 की औसत से 329 रन बनाए हैं. गायकवाड़ को भी आखिरी के 2 वनडे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. गायकवाड़ भी इस सीरीज में खुद को साबित करना चाहेंगे.   (Pic Credit- ANI) 

नमन धीर

नमन धीर  6 / 6

स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने पिछले महीने ही टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था. ऐसे में वो भी पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर वनडे मुकाबला खेलने वाले हैं. धीर ने अब तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेले हैं. अब धीर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खुद को साबित करना चाहेंगे. धीर को बल्ले से साथ ही साथ गेंद के साथ भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.    (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन