WWE Raw प्रीव्यू: Roman Reigns वापसी कर मचाएंगे बवाल, 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का हुआ ऐलान

इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. दर्शकों को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले इस बार रेड ब्रांड में होंगे.

WWE RAW
1 / 6
WWE Raw में इस हफ्ते होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में इस समय कई मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. सभी कहानियों में कुछ ना कुछ नया बवाल जरूर देखने को मिला रहा है. खासतौर पर Raw रॉयस कीज के 946 ग्रुप ने तहलका मचाया हुआ है. उनकी टीम में अब कार्मेलो हेज शामिल हो गए हैं. रोमन रेंस की ब्लडलाइन हालत इन्होंने खराब की हुई है. आगे की कहानी काफी रोमांचक हो गई है. अब सभी की नजरें इस हफ्ते होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड पर हैं. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस बार शो में क्या-क्या होने वाला है.

विज्ञापन

रोमन रेंस की वापसी

रोमन रेंस की वापसी2 / 6

मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने बड़ी मुश्किल से एलए नाइट को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. इसके बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में रेंस नज़र नहीं आए थे. इस हफ्ते Raw में अब वो एंट्री करने वाले हैं. आप जानते हैं कि रेंस आएंगे तो फिर कोई ना कोई बड़ा बवाल शो में जरूर होगा. वो रॉयस कीज की टीम को लेकर भी बात कर सकते हैं. इसके अलावा अपने भाइयों से भी मुलाकात कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन के साथ होगा सैगमेंट

सैमी ज़ेन के साथ होगा सैगमेंट3 / 6

आगामी 7 नवंबर को क्राउन ज्वैल इवेंट का आयोजन होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. SmackDown के एपिसोड में सैमी ने कहा था कि वो रेड ब्रांड में जाकर रोमन से मुलाकात करेंगे. Raw के आगामी एपिसोड में दोनों का सैगमेंट रखा गया है. दोनों का आमना-सामना होगा. आप जानते हैं कि इन्होंने पहले साथ में बहुत काम किया है. सैमी ब्लडलाइन का हिस्सा रहे हैं. (Photo: WWE.com)

जो हेंड्री का मैच

जो हेंड्री का मैच4 / 6

Raw के एपिसोड में इस हफ्ते जो हेंड्री भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ तय किया गया है. इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. ऐसा हुआ तो फिर हेंड्री का साथ देने के लिए कोई ना कोई आएगा. हो सकता है कि जे'वॉन एवंस आ जाएं. रे मिस्टीरियो भी वहां पर आकर बवाल मचा सकते हैं. कोई भी संभावना मैच में बन सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेंटा का मैच

पेंटा का मैच5 / 6

पेंटा ने हाल ही में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगाने की कोशिश की. एवंस ने पेंटा को बचा लिया और खुद स्पीयर खा गए. इस हफ्ते अब पेंटा और ब्रेकर का मुकाबला तय किया गया है. खुद जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने एक वीडियो के जरिए इस मैच का ऐलान किया. ब्रेकर एक बार फिर तबाही मचा सकते हैं. उनका स्पीयर काफी खतरनाक होता है. पेंटा को उनसे सावधान रहना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट6 / 6

ओबा फेमी ने मनी इन द बैंक में ब्रॉन्सन रीड को मात दी. उन्होंने कह दिया कि वो अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जाने वाले हैं. फेमी ने रोमन रेंस को भी चेतावनी दी थी. इस हफ्ते उनका भी रेड ब्रांड के शो में सैगमेंट होगा. WWE ने अभी तक उनके लिए बनाए गए प्लान का खुलासा नहीं किया है. देखना होगा कि इस हफ्ते उन्हें कौन चुनौती देता है. फेमी को अब बड़ा पुश भी दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन