IND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. इस दौरान टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी सिर्फ एक ही फॉर्मेट में नजर आने वाले हैं. जिसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सुपरस्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है.

Virat Kohli and Jasprit Bumrah

Virat Kohli और Jasprit Bumrah बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड दौरा बहुत ही अहम होने वाला है. जिसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सुपरस्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी है. विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह सिर्फ टेस्ट सीरीज में ही खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों को बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.  

विज्ञापन

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका 

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो खेलते हुए नजर आते हैं. कोहली का सेना देशों में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन रहा है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में बतौर खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता है. लेकिन वो न्यूजीलैंड में ऐसा नहीं कर सके हैं. ऐसे में उनके पास ये करने का मौका है. विराट कोहली वनडे में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द सीरीज बनना चाहेंगे. 

विज्ञापन

अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो विराट कोहली पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. जिन्होंने सभी सेना देशों में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया है. विराट कोहली मौजूदा समय में बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हाल के समय में उन्होंने बहुत की कमाल की पारियां खेली है. ऐसे में कोहली को अब उसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना होगा. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वो उससे भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.  

जसप्रीत बुमराह के पास भी सुनहरा मौका 

किंग कोहली की तरह जसप्रीत बुमराह ने भी बतौर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया है. लेकिन न्यूजीलैंड में बुमराह अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं. अगर कोहली वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नहीं जीत पाते हैं, तो बुमराह के पास बड़ा मौका होगा. वो टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर इतिहास रच सकते हैं. बुमराह इन चारों देशों में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. 

विज्ञापन

बुमराह भी फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे. न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच बनती है. ऐसे में बुमराह उसका भी पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बुमराह के खिलाफ रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. बुमराह भी सिर्फ टेस्ट खेलने वाले हैं. ऐसे में वो इस फॉर्मेट में खुद को दोबारा साबित करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ