IND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय कप्तान

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज बहुत ही खास होने वाला है. इस सीरीज के दौरान पहले 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करने वाले हैं. वहीं आखिरी के 2 मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. जिसके कारण ही सीरीज और भी खास हो गया है.

Shubman Gill and Shreyas Iyer

Shubman Gill और Shreyas Iyer के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम को 5 वनडे मैच भी खेलने हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है. इस सीरीज में भारतीय टीम के ऊपर अच्छा प्रदर्शन का दबाव रहने वाला है. वनडे सीरीज के पहले 3 मुकाबलों में कप्तानी करने वाले शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. उसके बाद के आखिरी 2 मैचों में कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. दोनों ही खिलाड़ी इस मौके का अच्छे से फायदा उठाना चाहेंगे.  

विज्ञापन

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका 

टीम इंडिया के किसी भी कप्तान ने आज तक न्यूजीलैंड में वनडे शतक नहीं जड़ा है. महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी न्यूजीलैंड में बतौर कप्तान शतक नहीं जड़ सके थे. ऐसे में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास ये सुनहरा मौका है. पहले 3 वनडे मैचों में अगर शुभमन गिल एक शतक जड़ते हैं, तो वो न्यूजीलैंड में ऐसा करने वाले पहले वनडे कप्तान बन जाएंगे. लेकिन अगर वो ऐसा करने से चूक गए, तो ये मौका श्रेयस अय्यर को मिल सकता है. 

विज्ञापन

अब तक शुभमन गिल ने बतौर कप्तान सिर्फ भारत में ही वनडे शतक जड़ा है. उनके पास पास अब न्यूजीलैंड में ऐसा करने का मौका है. मौजूदा समय में शुभमन गिल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. शुभमन ने पिछले 3 वनडे मैचों में 1 शतक और एक दोहरा शतक जड़ा है. ऐसे में अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे. अगर वो ऐसा कर देंगे, तो इतिहास रच देंगे. फिलहाल श्रेयस अय्यर भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अय्यर भी लगातार रन बना रहे हैं. 

पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल  (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव. 

विज्ञापन

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गूरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

विज्ञापन

वनडे सीरीज

मैचतारीखमैदानभारतीय समय
पहला वनडे4 नवंबरऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे7 नवंबरवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
चौथा वनडे13 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
पांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब बल्ले से मचाना होगा धमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ