2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, रवि शास्त्री ने बुमराह को दी अहम सलाह

अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण काफी परेशान रहे हैं. उनका तीनों फॉर्मेट में खेलना काफी मुश्किल है. अब रवि शास्त्री ने उन्हें फिट रहने के लिए एक अहम सलाह दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Jasprit Bumrah

बुमराह को दिग्गज से मिली खास सलाह (Photo: ANI)

Jasprit Bumrah: अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है. इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को पांच वनडे मुकाबले खेलने हैं. इसके अलावा पांच टी20 मैच और दो टेस्ट मैच भी होंगे. जसप्रीत बुमराह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इंजरी की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है. उनका तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलना भी मुश्किल है. वर्कलोड के कारण उन्हें लेकर आए दिन बयान सामने आते रहते हैं. अब पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बुमराह की फिटनेस और वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह

बुमराह टीम इंडिया के मौजूदा समय में टॉप के गेंदबाज हैं. उन्होंने कई बार टीम इंडिया को मुश्किल स्थितियों से निकाला है. उनके बगैर गेंदबाजी अटैक में ज्यादा दम नज़र नहीं आता है. रवि शास्त्री ने कहा कि अगर अगले साल वनडे वर्ल्ड कप बुमराह को खेलना है तो फिर तीनों फॉर्मेट में परफॉर्म नहीं करना होगा. उन्होंने कहा कि वो अभी सिर्फ टेस्ट पर फोकस करें. शास्त्री ने ये भी कहा कि मैनेजमेंट को उनकी फिटनेस पर खास ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में शास्त्री ने बुमराह को लेकर कहा, “मेरे हिसाब से जसप्रीत बुमराह को अगले साल वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहिए. उन्हें सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए. हां बीच-बीच में वो वनडे और टी20 में कभी-कभी खेल सकते हैं. मैं अगर वहां होता तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह से बचाकर रखता. वहां उनका योगदान बहुत अहम होने वाला है.”

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने शमी की वापसी पर दिया बयान

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी काफी चर्चा में चल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बावजूद उन्हें इंटरनेशनल में मौका नहीं दिया जा रहा है. सेलेक्टर्स ने उन्हें खूब नज़रअंदाज किया है. हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चयन हुआ था. वहां पूरी उम्मीद थी कि उन्हें टीम में जगह मिलेगी लेकिन ये नहीं हो पाया. रवि शास्त्री भी अब शमी के समर्थन में आ गए हैं. उनका कहना है कि उनकी वापसी होनी चाहिए. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “उन्होंने हमेशा टेस्ट और वनडे टीम में बढ़िया प्रदर्शन कर जीत दिलाई है. इसके बलबूते उन्हें भारत की वनडे और टेस्ट टीम में जरूर जगह मिलनी चाहिए. उनकी भी वापसी होनी चाहिए.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ