आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को भी राहत नहीं मिली. उनकी कस्टडी 2 दिन और बढ़ाई गई है.

ashutosh ranka and sourav das custody

आशुतोष रांका और सौरव दास की कस्टडी दो दिन और बढ़ाई गई है. (Photo: ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को भी राहत नहीं मिली. उनकी कस्टडी 2 दिन और बढ़ाई गई है. दोनों को सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आगे पेश किया गया और उन्हें दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कॉकरोच जनता पार्टी लगातार ये आरोप लगा रही है कि जमानत की कार्यवाही में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि इसके दो सह-संयोजकों की रिहायी रोकी जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

इससे पहले दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए लगाई गई पाबंदियों का उल्लंघन करने के बाद 13 अक्टूबर को शुरुआती तौर पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. आशुतोष रांका और सौरव दास को ताला लगे गेट को फांदकर जंतर-मंतर में घुसने के बाद हिरासत में लिया गया था. जंतर-मंतर को इससे पहले निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया था. कई CJP कार्यकर्ताओं के साथ दास और रांका ने उस दिन घटनास्थल पर तिरंगा फहराया था और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया था. दोनों को बाद में एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था और मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

बुधवार को होगी पेशी

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें दो और दिनों के लिए जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि दास और रांका को अब बुधवार को पेश किया जाएगा. इससे पहले रविवार को दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दावा किया था कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने एक गैर-संज्ञेय मामला (NCR) दर्ज किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ