ODI World Cup 2023: भारत विश्व कप 2023 में अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को अपने नाम कर टीम इंडिया अपनी जीत की रथ को एक और कदम बढ़ाने के लिए उतरेंगे। चलिए आपको बताते हैं भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच हुए मैचों में हेड टू हेड क्या रिकॉर्ड रहा है। दोनों के बीच अभी तक कुल कितने मुकाबले खेले गए हैं। उसमें किसका पलड़ा भारी है।
वनडे में दोनों के बीच हुए हैं 3 मैच
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच अभी तक कुल 3 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मैच भारत ने अपनी झोली में डाल लिया है, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। इससे साफ है कि वनडे मैचों में अफगानिस्तान भारत को बिलकुल भी टक्कर नहीं दे पा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अफगानिस्तान भारत के खिलाफ सिर्फ वनडे में ही नहीं, बल्कि किसी भी क्रिकेट फॉर्मेट में जीत से अछूता है। अफगानिस्तान न तो टी-20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ एक भी मैच जीत सका है और न ही टेस्ट में एक भी मैच जीत पाया है।
ये भी पढ़ें:- NZ vs NED: नीदरलैंड की कसी हुई गेंदबाजी, कीवी बल्लेबाजों को शुरुआती 3 ओवर डाल दिए मेडन
टी-20 में खेल चुके हैं 5 मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक कुल 5 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। पांच में से 4 मैचों को भारत ने अपने नाम कर लिया है, जबकि एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया था। इसके अलावा दोनों देशों के बीच अबी तक सिर्फ टेस्ट मुकाबले ही हो सके हैं, जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर लिया था। इस तरह अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अभी तक अपनी पहली जीत के लिए तरस रहा है। तीनों फॉर्मेट में से किसी में भी अफगानिस्तान भारत को नहीं हरा सका है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
20 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines