हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1 ओवर में 34 रन... T20 World Cup से पहले हार्दिक पांड्या ने मचाई तबाही, तूफानी शतक जड़ टीमों की दी 'चेतावनी'

Hardik Pandya Smashed Century: हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी जबरदस्त फॉर्म दिखाई. जब विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा मुश्किल में थी, उस समय हार्दिक पांड्या ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर टीम को मोमेंटम दिलाया और तूफानी शतक लगा दिया. उन्होंने इसी बीच विदर्भ के गेंदबाज को एक ओवर में 34 रन जड़कर सनसनी मचा दी.

विज्ञापन
पांड्या ने मचाई तबाही

Hardik Pandya Smashed Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से होने वाला है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत में कुछ ही हफ्ते रह गए हैं और हार्दिक पांड्या ने इससे पहले बल्ले से तबाही मचा दी है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए एक ओवर में 34 रन जड़ दिए. उन्होंने इसी के साथ बुरी स्थिति में मौजूद अपनी टीम को बाहर निकाला और तूफानी शतक जड़ा. इसके द्वारा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से भिड़ने वाले सभी देशों को एक तरह से चेतावनी दे दी है. अगर टॉप ऑर्डर फेल हुआ, तो हार्दिक धमाल मचा सकते हैं.

हार्दिक पांड्या ने बल्ले से मचाया कोहराम

हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ पहला मैच खेल रहे हैं. इस मुकाबले में बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी की और टीम की शुरुआत खराब रही. 71 रन पर वो 5 विकेट गंवा चुके थे. हार्दिक ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और इसके बाद बल्ले से आग उगलना शुरू किया. उन्होंने बड़े-बड़े शॉट्स लगाए. पारी के 39वें ओवर में उन्होंने पार्थ रेखड़े का हाल बेहाल कर दिया.

उन्होंने शुरुआती 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए. छठी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. इसी के साथ ओवर में हार्दिक ने 34 रन ठोक दिए और अपना 68 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. पांड्या का तूफान यहां नहीं रुका. उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 11 छक्कों के साथ 133 रन जड़ दिए. एक समय जहां बड़ौदा के लिए 100 रन बनाना मुश्किल हो रहा था, वहां पांड्या की पारी के चलते उन्होंने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 293 रन ठोक दिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BCCI के ऑर्डर के बाद IPL 2026 से बाहर मुस्तफिजुर रहमान, 5 खिलाड़ी जिनकी KKR में हो सकती है ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप में मचा सकते हैं तबाही

हार्दिक पांड्या ने अपनी शतकीय पारी से साबित कर दिया है कि वो अभी बेहतरीन टच में हैं. बताया जा रहा है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करेंगे और टी20 सीरीज में वापसी करेंगे. पांड्या यहां भी तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं. पांड्या ने अभी से टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को एक तरह से चेतावनी दे दी है कि टॉप ऑर्डर की तरह टीम इंडिया का लोअर ऑर्डर भी तगड़ी फॉर्म में है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से T20 World Cup खिताब छीनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी ‘कप्तान’ की वापसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola