Players Can Replace Mustafizur Rahman KKR IPL 2026: बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान के KKR से IPL 2026 खेलने को लेकर विवाद खड़ा हो रहा था. फैंस चाहते थे कि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाए. BCCI ने केकेआर को ऑर्डर दे दिए हैं कि मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया जाए. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स से इस बांग्लादेशी प्लेयर का पत्ता कट गया है. BCCI ने साफ कर दिया है कि KKR कोई भी रिप्लेसमेंट अपने हिसाब से चुन सकती है. कोलकाता के पास इस समय कई सारे अच्छे विकल्प हैं, जिनकी वो IPL 2026 से पहले अपनी टीम वाइल्ड कार्ड एंट्री करा सकते हैं.

2 / 6
लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन पिछले साल KKR का हिस्सा थे. वो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं. अब मुस्तफिजुर रहमान नहीं हैं, तो जॉनसन को वो रिप्लेसमेंट के रूप में ला सकते हैं.

3 / 6
BBL में झाय रिचर्डसन का प्रदर्शन कमाल का रहा है. वो अपनी बेहतरीन यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं और अभी जोरदार फॉर्म में हैं. कोलकाता की पिच पर वो धमाल मचा सकते हैं. इसी वजह से KKR उन्हें अपने साथ जोड़ने के बारे में सोच सकती है.

4 / 6
जेराल्ड कोएट्जी IPL 2026 में अनसोल्ड चले गए और इसने फैंस को हैरान कर दिया. इस गेंदबाज के पास तेज गति से बॉलिंग करने और विकेट लेने की क्षमता है. ऐसे में उन्हें बैकअप गेंदबाज के रूप में KKR अपने साथ जोड़ने का फैसला कर सकती है.

5 / 6
अलजारी जोसेफ ने IPL में ठीकठाक प्रदर्शन किया है लेकिन ऑक्शन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. जोसेफ अपनी शानदार बाउंसर्स और तेज गति के लिए चर्चा का विषय रहते हैं. ऐसे में KKR ईडन गार्डन्स की पिच को देखते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है.

6 / 6
इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज ल्यूक वुड KKR के लिए अच्छा विकल्प रह सकते हैं. अगर मुस्तफिजुर की तरह लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चाहिए, तो फिर KKR उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में ला सकती है. वो दुनियाभर में अलग-अलग T20 लीग खेलते हैं और उन्हें IPL खेलने का भी अनुभव है. ऐसे में उन्हें टीम में जोड़ना अच्छा विकल्प होगा.