IND vs WI: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम एक महीने तक कोई क्रिकेट नहीं खेलेगी। भारत को अब 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज को शुरू होने में एक महीने का समय बचा है लेकिन इसमें भारत की टीम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 के लिए भारतीय टीम का चयन किया है।
रोहित और कोहली को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले साल विश्व कप के बाद से टी20 प्रारूप में नहीं खेल रहे हैं और हार्दिक पांड्या टीम की अगुवाई कर रहे हैं। हरभजन ने ऐसे में अपनी टीम में इस सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सभी शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को चुना है और टीम में छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।
आईपीएल के इन सितारों का किया चयन
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, आकाश मधवाल, जितेश शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के इस सीजन के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और पूर्व ऑफ स्पिनर ने उन सभी को अपनी टीम में चुना है। दिलचस्प बात यह है कि वह अपने लाइन-अप में चार सलामी बल्लेबाजों के साथ गए हैं। जिसमें शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और इशान किशन शामिल हैं।
रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को इस पोजीशन पर दी जगह
चार ओपनर्स के बाद हरभजन सिंह ने 15 सदस्यीय स्कवॉड में सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। भज्जी ने फिनिशर के रुप में रिंकू सिंह को चुना है वहीं विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा का चयन किया गया है। भज्जी ने मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा का भी चयन किया है साथ ही कप्तान के रुप में हार्दिक पांड्या को जगह दी है।
पेसर्स में दो युवा चेहरो का किया चयन
हरभजन सिंह ने इस टीम में स्पिनर के रुप में युजवेंद्र चहल को रखा है। वहीं पेसर्स के लिए भज्जी ने अर्शदीप सिंह के अलावा दो युवा गेंदबाजों का चयन किया है। भज्जी ने टीम में हर्षित राणा और आकाश मधवाल को जगह दी है जिन्होंने आईपीएल में अपनी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया था।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हरभजन सिंह की भारत टी20 टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आकाश मधवाल।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
33 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines