हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सुपरमैन' फिलिप्स ने फिर किया नामुमकिन को मुमकिन, एक छक्के से खड़े कर दिए रोंगटे! VIDEO वायरल

Glenn Phillips Impossible Six: न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर ग्लेन फिलिप्स अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के कारण चर्चा का विषय रहते हैं. अब वो अपने एक छक्के के कारण दोबारा फैंस की नजरों में आए हैं. वो राइट हैंड बल्लेबाज हैं लेकिन उन्होंने लेफ्टी प्लेयर की तरह खेलते हुए जोरदार छक्का जड़ दिया. यही असंभव शॉट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका

Glenn Phillips Impossible Six: ग्लेन फिलिप्स अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. वो मैदान पर सुपरमैन की तरह उड़कर कैच पकड़ लेते हैं और गेंद को आसानी से रोक लेते हैं. फिलिप्स सिर्फ एक अच्छे फील्डर ही नहीं, बल्कि ताबड़तोड़ बल्लेबाज भी हैं. अब एक वीडियो सामने आ रही है, जिसमें फिलिप्स राइट हैंड बल्लेबाज होने के बावजूद लेफ्ट हैंड बैटिंग कर रहे हैं. कई सारे प्लेयर्स ने पहले ऐसा किया है लेकिन ग्लेन ने लेफ्ट हैंड बल्लेबाज बनकर छक्का जड़ दिया. यही सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.

ग्लेन फिलिप्स के शॉट ने खड़े कर दिए रोंगटे

सुपर स्मैश सीजन 2025-26 की शुरुआत हो गई है. ओटागो और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में ओटागो ने पहले बल्लेबाजी की और यहां ग्लेन फिलिप्स का शॉट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा. राइट हैंड बल्लेबाज होने के बावजूद पारी के बीच फिलिप्स ने अपना स्टांस बदला और लेफ्ट हैंड बैटिंग करने लग गए. गेंदबाज ने उन्हें शरीर से दूर गेंद डाली. फिलिप इसके लिए पूरी तरह तैयार थे और उन्होंने जोरदार शॉट लगाया. ये बाउंड्री से बाहर चली गई. ग्लेन का ये छक्का देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने नामुमकिन शॉट को मुमकिन कर दिया.

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट को टेस्ट से जबरदस्ती कराया गया रिटायर? गौतम गंभीर के पूर्व साथी का सनसनीखेज बयान

विज्ञापन

फिलिप्स अपनी ताकत के लिए रहते हैं चर्चा का विषय

ग्लेन फिलिप्स न सिर्फ अपनी फील्डिंग, बल्कि शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में फिलिप्स के वर्कआउट का एक वीडियो वायरल हुआ, जहां उन्होंने 185 किलोग्राम का बेंच प्रेस लगाया था. इतना वजन उठाना आसान नहीं है. इससे फिलिप्स ने बता दिया था कि उनमें कितनी ज्यादा ताकत है. ग्लेन ने लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी करते हुए छक्का जड़कर साबित कर दिया कि ये ताकत क्रिकेट में उन्हें फायदा करा रही है.

फिलिप्स की पारी के दम पर ओटागो को मिली जीत

ओटागो ने पहले बल्लेबाजी की. ग्लेन फिलिप्स नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 48 गेंदों में 90 रन की पारी खेली. इसमें 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे. इसी के दम पर ओटागो ने 193 रन बनाए. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के सामने 194 रन का बड़ा लक्ष्य था और वो 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. ओटागो ने 41 रन से जीत अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी, SRH के 13 करोड़ी का भी इंग्लैंड टीम से कटा पत्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola