रोहित-विराट को टेस्ट से जबरदस्ती कराया गया रिटायर? गौतम गंभीर के पूर्व साथी का सनसनीखेज बयान

Rohit-Virat Test Retirement Questioned: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास रहा था. इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच खेला और लग रहा था कि वो आगे भी टेस्ट खेलेंगे. हालांकि, इंग्लैंड सीरीज से पहले वो रिटायर हो गए. इसी पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने सवाल उठाए हैं.

Rohit-Virat Test Retirement Questioned

रोहित-विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर उठे सवाल

Rohit-Virat Test Retirement Questioned: रोहित शर्मा और विराट कोहली का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. दोनों को इसके बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा गया. लग रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दोनों जरूर खेलेंगे. हालांकि, इस सीरीज से पहले दोनों ने संन्यास का फैसला किया. उनका ये निर्णय विवादों में रहा और कई लोगों को लगा कि उन्हें जबरदस्ती रिटायर कराया गया. अब गौतम गंभीर के साथी और पूर्व KKR प्लेयर रॉबिन उथप्पा ने उनके रिटायरमेंट पर सनसनीखेज बयान दिया है.

विज्ञापन

‘रोहित-विराट का रिटायरमेंट नेचुरल नहीं था’

रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक टेस्ट को अलविदा कहने पर बात की. उन्हें नहीं लगता कि कोहली-रोहित अपनी मर्जी से रिटायर हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि उन्हें जबरदस्ती हटाया गया लेकिन ये साफ तौर पर खुद से अलविदा कहने वाला फैसला नहीं लगा. सच्चाई क्या है, वो खुद ही अपने समय पर इस बारे में बताएंगे. हालांकि, मुझे नहीं लगता कि उनका रिटायरमेंट नेचुरल था.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BCCI करेगा गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच पद से छुट्टी? राजीव शुक्ला ने सवालों के बीच तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा की फॉर्म पर क्या कहा?

रॉबिन उथप्पा ने बताया रोहित शर्मा की उस समय फॉर्म अच्छी नहीं थी लेकिन उन्हें भरोसा था कि हिटमैन शानदार तरीके से वापसी करेंगे. उथप्पा ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में जब रोहित शर्मा रन नहीं बना रहे थे, तो मुझे ऐसा लगा कि उन्हें छह महीनों तक ब्रेक लेना चाहिए और अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए. मेरे मन में बिल्कुल शक नहीं था कि वो वापस आकर रन नहीं बनाएंगे.’

विज्ञापन

रोहित-विराट की मौजूदा फॉर्म पर खुश हैं रॉबिन

रॉबिन उथप्पा इस बात से खुश नजर आए कि क्रिकेट में इतना कुछ हासिल करने के बावजूद अभी भी रोहित-विराट में रनों की भूख नजर आ रही है. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली की आंखों में आप भूख देख सकते हैं, जो काफी शानदार बात है. उन लोगों ने बहुत अच्छा किया है और उन्हें आगे भी परफॉर्म करते हुए देखना बढ़िया लगता है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में काफी कुछ हासिल किया है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ