T20 World Cup से बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी, SRH के 13 करोड़ी का भी इंग्लैंड टीम से कटा पत्ता

Players Not Part England T20 World Cup Squad: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. सिलेक्टर्स ने अभी प्रोविजनल स्क्वाड तैयार की है. कुछ हैरान करने वाले फैसले लिये गए हैं. ECB ने तीन बड़े प्लेयर्स को स्क्वाड से बाहर रखकर फैंस को हैरान कर दिया है. इसमें 13 करोड़ के SRH प्लेयर का नाम भी शामिल है.

Players Not Part England T20 World Cup Squad

इंग्लैंड टीम से तीन बड़े प्लेयर बाहर

Players Not Part England T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. ECB ने प्रोविजनल स्क्वाड का खुलासा कर दिया है. टीम में हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जॉफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, सैम करन, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड को जगह मिली. हालांकि, कुछ ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल किए जाने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें सिलेक्टर्स ने बाहर कर दिया है. आइए 3 प्लेयर्स के बारे में बात करते हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं मिली.

विज्ञापन

1. लियाम लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन शानदार पावरहिटर हैं और टी20 क्रिकेट में उनका काफी बड़ा औदा है. हाल ही में IPL 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद में उन्हें 13 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, लिविंगस्टोन की इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं बन पाई. कई सारे फैंस को उनका टीम में शामिल नहीं हो पाना फैंस को एकदम हैरान कर गया.

विज्ञापन

2. जेमी स्मिथ

जेमी स्मिथ 2025 में इंग्लैंड के सबसे शानदार विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. स्मिथ ने टेस्ट के अलावा टी20 में भी आते ही कमाल कर दिया. उन्होंने अपने आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 60 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. उनका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में जगह बनाना लगभग पक्का लग रहा था. वो जोस बटलर के बैकअप विकेटकीपर के रूप में अच्छा विकल्प रहते लेकिन उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया.

विज्ञापन

3. मार्क वुड

मार्क वुड को इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है, जो हैरानी वाली बात है. वुड इस समय चोटिल हैं. इंग्लैंड ने अपनी प्रोविजनल टीम में जोफ्रा आर्चर को जगह दी है, जो चोटिल हैं. उसी तरह मार्क वुड को भी टीम में शामिल किया जा सकता था. वुड टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाते, तो टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए कमाल कर सकते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ