Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी का आगाज 11 अक्टूबर से हो चुका है. कई टीमों ने शानदार जीत हासिल की, जबकि कई टीमों को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, कुछ मुकाबले ड्रॉ भी हुए हैं. रणजी ट्रॉफी में इस सीजन भारतीय टेस्ट टीम के कई स्टार खिलाड़ी फेल हो गए हैं. पहले मैच में भारतीय टेस्ट टीम के 4 खिलाड़ी फ्लॉप हो गए, जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है.
राहुल और जायसवाल बल्लेबाजी में फ्लॉप
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप हो गए हैं. राहुल ने कर्नाटक के लिए खेला था, जबकि मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल ने खेला था. पहली पारी में केएल राहुल ने आंध्रा के खिलाफ 11 गेंदों में 4 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दूसरी पारी में भी वह खासा प्रभावित नहीं कर सके और 20 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने. कर्नाटक और आंध्रा के बीच खेला गया ये मुकाबला ड्रॉ रहा.
वहीं, मुंबई और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल फ्लॉप हो गए. उन्होंने 13 गेंदों खेलीं, लेकिन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. हालांकि मुंबई ने ये मुकाबला एक पारी और 155 रनों से जीत लिया.
सिराज और नबी ने भी नहीं किया कमाल
रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद ने मोहम्मद सिराज को कप्तान बनाया था. लेकिन सिराज खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने निराश किया. सिराज ने पहली पारी में त्रिपुरा के खिलाफ 9 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन खर्च किए. लेकिन इस दौरान उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली. वह बुरी तरीके से फ्लॉप हो गए. इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्हें सफलता नहीं मिली. उन्होंने 9 ओवर में 19 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. हालांकि त्रिपुरा के खिलाफ हैदराबाद ने एक पारी और 40 रनों से जीत हासिल कर ली.
इसके अलावा मोहम्मद नबी ने भी जम्मू कश्मीर की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ खासा कमाल नहीं किया. उन्होंने पहली पारी में 20 ओवर गेंदबाजी की और 42 रन खर्च कर 1 विकेट अपनी झोली में डाला. हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए. इस तरह दो पारियों में वह केवल 4 विकेट ही ले पाए. जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines