Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

लगातार फेल हो रहे अभिषेक को पूर्व कप्तान ने दिया कमबैक का ‘गुरुमंत्र’, SA के खिलाफ होगी चौके-छक्कों की बारिश?

Advice for Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में संघर्ष कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अब तक वो बुरी तरह फेल रहे हैं और तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने उन्हें फॉर्म में वापसी करने और दोबारा चौके-छक्कों की बारिश करने का गुरुमंत्र दिया.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 22, 2026 06:49
Advice for Abhishek Sharma
अभिषेक को मिली अहम सलाह

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने की तरह रहा है. अब तक वो टूर्नामेंट में तीन मैच खेले लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए हैं. तीनों मैचों में शर्मा शून्य पर आउट हुए हैं. अभिषेक को हर कोई कमबैक करते हुए देखना चाहता है, क्योंकि टीम इंडिया अब सुपर 8 स्टेज पर आ गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का अगला मैच होने वाला है. इससे पहले अभिषेक को भारत के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत से कमबैक का गुरुमंत्र मिल गया है.

लगातार फेल हो रहे अभिषेक को मिली खास सलाह

पूर्व भारतीय कप्तान के. श्रीकांत ने अभिषेक शर्मा को पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने के बजाय क्रीज पर समय बिताने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो रहे हैं. जब आप शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट हो जाते हैं, तो फिर थोड़ा समय लेना चाहिए. इसमें कुछ गलत नहीं है.’

---विज्ञापन---

श्रीकांत ने आगे कहा, ‘आपको खुद को समझते हुए कुछ गेंदों तक इंतजार करना होगा. अगर मैं उनकी जगह होता, तो 4 गेंदों तक सीधा खेलने की कोशिश करता. मैं अभिषेक को अपना गेम बदलने के लिए नहीं कहूंगा लेकिन उन्हें थोड़ा समय लेना चाहिए. शुरुआत में अक्रॉस द लाइन मत खेलना.’

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2026: सुपर 8 में तिलक वर्मा के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, छक्कों के मामले में निकल जाएंगे आगे

---विज्ञापन---

ईशान किशन का दिया उदाहरण

श्रीकांत ने ईशान किशन का उदाहरण लेते हुए अभिषेक को सलाह दी और कहा, ‘दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभी रन नहीं बना रहे हैं. वो जिस तरह से आउट हो रहे हैं, उससे जल्दबाजी के संकेत मिल रहे हैं. अभिषेक को बदलाव करना होगा. ईशान शॉट लगाने से पहले कुछ गेंदें लेते हैं. यही समय अभिषेक को लेना होगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अभिषेक, आप हर गेंद पर अटैक क्यों करने की कोशिश कर रहे हैं? क्रीज पर रहकर चार गेंद खेलने की कोशिश कीजिए. कई बार आपको थोड़ा बदलाव करना पड़ता है. जब आप अच्छा खेलते हैं, तो आपकी तारीफ होती है और जब नहीं खेलते, तो आलोचना होती है.’

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सुपर 8 के मुकाबले से पहले सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ियों ने ही किया अभ्यास, जानिए इसके पीछे का कारण 

First published on: Feb 22, 2026 06:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.