IND vs SA: सुपर 8 के मुकाबले से पहले सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ियों ने ही किया अभ्यास, जानिए इसके पीछे का कारण 

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सेमीफाइनल में एंट्री के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत जरूरी है. हालांकि उसके बाद भी अभ्यास सत्र के दौरान सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ी ही नजर आए. फैंस इस कदम से हैरान नजर आ रहे हैं.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

IND vs SA: टीम इंडिया ने अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. लीग स्टेज में खेले सभी मैचों में भारत का दबदबा नजर आया है. टीम इंडिया को अगर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना है, तो सुपर 8 में भी उसी प्रदर्शन को जारी रखना होगा. सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला मजबूत साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. इस मुकाबले के एक दिन पहले टीम इंडिया के सिर्फ 4 खिलाड़ी ही प्रैक्टिस करने आए. जिसके पीछे का कारण अब फैंस जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

अभ्यास सत्र में नजर सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ी 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को भारत और अफ्रीका की टीमें भिड़ने वाली है. उससे पहले 21 फरवरी को टीम इंडिया के सिर्फ 4 ही प्रैक्टिस सेशन में नजर आए. जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, कुलदीप यादव और मैच फिनिशर रिंकू सिंह का नाम शामिल है. इस सेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ज्यादातर समय इन खिलाड़ियों पर ही नजर बनाए हुए थे. 

विज्ञापन

वहीं ईशान किशन ने नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान भी आक्रामकता दिखाई. वो अपने सभी शॉट को वी में खेलने का प्रयास कर रहे थे. वहीं रिंकू सिंह ने पहले बल्लेबाजी के दौरान बड़े-बड़े शॉट्स खेले. उसके बाद वो कुछ समय गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए. जबकि कुलदीप यादव भी फील्डिंग के साथ ही साथ गेंदबाजी करते हुए नजर आए. भले ही सिर्फ 4 खिलाड़ी आए, लेकिन सभी ने बहुत ज्यादा समय नेट्स में बिताया. 

विज्ञापन

इस कारण अन्य खिलाड़ी नहीं आए नजर 

टीम इंडिया पिछले 3 महीने से लगातार क्रिकेट खेल रही है. ऐसे में ये सभी खिलाड़ी भी अभ्यास सत्र में शामिल हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया ने खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया था. जिसके कारण ही मैच से पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र रखा गया. अब सभी खिलाड़ी सीधे मैदान पर कल शाम को नजर आएंगे. टीम इंडिया अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान प्लेइंग 11 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने वाली है. ऐसे में सभी खिलाड़ियों को अपना रोल पहले से ही पता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ