Team India T20 Captain: इस साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से साल 2028 में होने वाले विश्व कप की तैयारियों में जुट चुकी है. इसके तहत टीम इंडिया में बीसीसीआई में बड़े बदलाव कप सकती है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव को हटाकर टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का मन बना चुकी है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर्स ने चिंता जाहिर की है. उनके मुताबिक सूर्या को इस तरह कप्तानी से हटाना एक गलत फैसला होगा. उन्होंने किस तर्क के साथ ये कहा आइए आपको बताते हैं.
क्यों श्रेयस अय्यर के पक्ष में नहीं है पूर्व चीफ सिलेक्टर
टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने आईएएनएस से हुए बातचीत में कहा, “इस मामल में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आप अपनी पहली टीम भेज रहे हैं या दूसरी? पहली टीम के साथ सूर्यकुमार यादव को इग्नोर करना सह नहीं होगा क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जिताया है. अगर आप सही तरीके से आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अगले पांच-छह महीनों में या अभी से किसी और को तैयार करना होगा. अक्षर पटेल उपकप्तान से उनकी तरफ भी देखा जा सकता था तो वहीं युवा खिलाड़ियों को भी तैयार किया जा सकता है. अगर ऐसे किसी खिलाड़ी की पहचान पर सूर्या की डिप्टी बनाया जाए तो ज्यादा सही रहेगा.”
कौन बन सकता है टीम इंडिया का कप्तान?
इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि टीम इंडिया की कप्तानी के लिए और कौन दावेदार हो सकता है. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हार्दिक एक मजबूत दावेदार हैं। श्रेयस भी एक संभावित उम्मीदवार हैं। ईशान किशन, तिलक वर्मा और संजू सैमसन भी कतार में हैं.”
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वो बल्ले से लगातार निराश कर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. इसके बाद आईपीएल में उनको फॉर्म में वापसी करने का मौका था लेकिन खेले 14 मैचों में वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इसी के साथ टीम के बाकी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी स्थिति और मजबूत की है.
ये भी पढ़िए- कप्तान बनाने से पहले BCCI ने श्रेयस अय्यर को दी बड़ी जिम्मेदारी! टीम सिलेक्शन में निभाएंगे अहम भूमिका?
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 min agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
29 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
51 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines