Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले KKR के तूफानी बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Finn Allen & Tim Seifert: T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड टीम कमाल कर रही है. उन्होंने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर ली है. UAE को उन्होंने 10 विकेट से करारी हार थमाई. टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने मिलकर कीवी टीम को आसान जीत दिलाई. KKR के इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार साझेदारी के साथ इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा लिया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 10, 2026 18:27
Finn Allen & Tim Seifert
टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने रचा इतिहास

Finn Allen & Tim Seifert: T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड टीम लगातार धमाल मचा रही है. न्यूजीलैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया और अब UAE के खिलाफ भी उन्होंने आसान जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने UAE के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया. उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. टिम और फिन, दोनों ही KKR टीम का हिस्सा हैं और IPL 2026 से पहले उनके फैंस के लिए ये अच्छी खबर है.

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था. उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मात्र 8.4 ओवरों में 100 रन का आंकड़ा पार कर दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड टीम UAE के खिलाफ 174 रनों का लक्ष्य चेज कर रही थी. इसी बीच टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू किया. उन्होंने मात्र 8.3 ओवरों में ही टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया. उन्होने इसी के साथ टीम इंडिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘14 साल में ये हाल है…’, वैभव सूर्यवंशी का दीवाना हुआ पूर्व इंग्लिश कप्तान, कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

न्यूजीलैंड को मिली 10 रन से धमाकेदार जीत

टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने सिर्फ टीम इंडिया का बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ा, बल्कि UAE को 10 विकेट से पराजित भी कर दिया. यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के गेंदबाज इन दोनों कीवी सलामी बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए. उन्होंने 28 गेंद रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. टिम सीफर्ट ने 89 और फिन एलेन ने 84 रन की बेहतरीन पारी खेली. बता दें कि उन्होंने वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. यह किसी भी विकेट के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन (175 रन) की साझेदारी है.

---विज्ञापन---

KKR के लिए खुशखबरी

IPL 2026 ऑक्शन में KKR ने फिन एलेन और टिम सीफर्ट को अपने साथ जोड़ा था. उन्हें ताबड़तोड़ ओपनर की जरूरत थी और उन्होंने दोनों को खरीदा अपने साथ जोड़ा. अभी वो अच्छी फॉर्म में हैं और लगातार बड़े स्कोर बना रहे हैं. IPL 2026 में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें:- ‘पाकिस्तान का तैयार होना हमारे लिए…’, IND vs PAK मैच पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

First published on: Feb 10, 2026 06:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.