‘14 साल में ये हाल है…', वैभव सूर्यवंशी का दीवाना हुआ पूर्व इंग्लिश कप्तान, कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी बल्लेबाजी से गदर मचा रहे हैं. सूर्यवंशी मात्र 14 साल के हैं और इस उम्र में उनका रनों की बारिश करना काफी बड़ी बात है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो चुके हैं. उन्होंने अब 14 साल के इस बल्लेबाज को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी.

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए बटलर

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित सुपरस्टार हैं. हाल ही में टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी थी और इसमें वैभव सूर्यवंशी का बड़ा किरदार था. फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. इसी के चलते इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर उनके दीवाने हो गए हैं और उन्होंने भारत के इस उभरते हुए सितारे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के दीवाने हुए बटलर

लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर जोस बटलर ने हाल ही में वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की धमाकेदार पारी की तारीफ की. इसी बीच उन्होंने सूर्यवंशी को दुनिया का सबसे बेस्ट क्रिकेटर्स कह दिया. उनका ये भी मानना है कि 20 साल की उम्र में वैभव एकदम अलग लेवल के खिलाड़ी बन जाएंगे. बटलर ने कहा, ‘मेरा स्टेटमेंट ये है कि वो मेरे द्वारा देखे गए सबसे बेस्ट प्लेयर हैं. मैं सोच रहा था कि कौन 14 साल की उम्र में ऐसा कर रहा था? वो 16, 18, 20 साल की उम्र में क्या ही करेंगे!’

विज्ञापन

IPL में प्रदर्शन की जमकर हुई तारीफ

जोस बटलर के बयान से तेज गेंदबाज मार्क वुड एकदम हैरान रह गए. अपनी बात को आगे बढ़ाते और वैभव की तारीफ करते हुए बटलर ने कहा, ‘मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वो सफल क्यों नहीं होंगे. उन्होंने पहले ही बड़े लेवल पर खेला है और IPL में भी उनके नाम शतक है. उन्होंने IPL में अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया था.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने हर लेवल पर मचाया है गदर

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ा. उन्होंने यूथ वनडे और टेस्ट में भी रनों की बारिश की. वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली और रणजी ट्रॉफी भी शतक जड़ा था. उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खूब रन बनाए और अब अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी 439 रन जड़ दिए. इसी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ