European T20 Premier League: टी20 क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले क्रिस गेल अब एक नई टीम के मालिक बन गए हैं. यूनिवर्स बॉस ने यूरोपियन टी20 लीग में एक टीम खरीदी है. वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने ग्लास्गो फ्रेंचाइजी के सह मालिक बन गए हैं. ये इस लीग का पहला सीजन होगा और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन लीग के सह मालिक हैं. इस लीग को साल 2025 में लॉच किया गया था लेकिन टूर्नामेंट का आगाज इस साल होने जा रहा है. इस लीग में क्रिस गेल की भागीदारी के साथ ही फैंस के लिए और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है. इस लीग में और भी गई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं.
अभिषेक ने गेल को लेकर क्या कहा?
अभिषेक बच्चन ने क्रिस गेल का इस लीग में स्वागत करते हुए कहा, “हम मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस सफर में स्वागत करते हुए काफी खुश हैं. यूरोप क्रिकेट के लिए ये रोमांच से भरपूर है. यहां खेल संस्कृति, विविधता और अपार संभावनाएं हैं. हम इस लीग के जरिए नई प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देंगे.”
इसी के साथ क्रिस गेल ने इस खास मौके पर कहा, “ईटीपीएल की विश्व स्तर पर चर्चा हो रही है. मैने दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेला है और मुझे यकीन है कि यह लीग खास होगी.”
कई सितारे इस लीग से जुड़े हैं
क्रिस गेल के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी भी इस लीग से जुड़े हैं. एम्सटर्डम फ्रेंचाइजी का नेतृत्व स्टीव वॉ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी कप्तान जैमी ड्वायेर के पास होगा. इसी के साथ एडिनबर्ग के मालिक न्यूजीलैंड के पूर्व इंटरनेशनल नाथन मैकुलम और काइल मिल्स होंगे.
इस लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 33 मुकाबले खेले जाएंगे. ये सभी मुकाबले 6 अलग-अलग शहरों में होंगे. इनमें ग्लास्गो, एम्सटर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रोटरडम जैसे शहर शामिल हैं.
ये भी पढ़िए- श्रेयस अय्यर बनेंगे टी20 टीम इंडिया के नए कप्तान? इस टूर्नामेंट में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines