श्रेयस अय्यर बनेंगे टी20 टीम इंडिया के नए कप्तान? इस टूर्नामेंट में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!

आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए नई रणनीति बना रहा है, खासतौर से टी20 टीम इंडिया के लिए बोर्ड बड़ी तैयारी में लगा हुआ है. श्रेयस अय्यर को इस बड़े टूर्नामेंट में टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.

jacket (42)
1 / 6

Team India New T20 Captain: आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई टी 20 टीम इंडिया को लेकर कुछ बड़ी तैयारी कर रही है. हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताया है और आगे आने वाले सालों में कई बड़ी चुनौतियां टीम इंडिया का इंतजार कर रही हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट 2 टी20 टीम इंडिया बनाने पर विचार कर रही है जो कि एक ही समय पर अलग-अलग जगह भारत का प्रतिनिधित्व कर सके.

विज्ञापन

30-35 खिलाड़ियों का पूल होगा तैयार

30-35 खिलाड़ियों का पूल होगा तैयार2 / 6

बीसीसीआई 30 से 35 भारतीय खिलाड़ियों का एक पूल तैयार करने की योजना बना रही है, जिसके तहत 2 टी 20 टीम इंडिया तैयार की जा सके. आगे आने वाले दिनों में कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने हैं जिसके लिए एक टीम की जगह अलग तैयरियों पर विचार किया जा रहा है. 

विज्ञापन

एशियन गेम्स और ये सीरीज एक समय पर

एशियन गेम्स और ये सीरीज एक समय पर3 / 6

इस साल एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में हो रहा है. इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी. इसी समय में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज भी खेलनी है. ऐसे में 2 टीमों के दम पर भारत एक ही समय में दोनों जगह खेल पाएगा.

श्रेयस अय्यर बनेंगे टी20 टीम के कप्तान

श्रेयस अय्यर बनेंगे टी20 टीम के कप्तान4 / 6

इस रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर को दूसरी टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है. एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं. इसी के साथ कई और युवा खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनकी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. 

विज्ञापन

अय्यर का शानदार प्रदर्शन

अय्यर का शानदार प्रदर्शन5 / 6

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 2025 में फाइनल तक का सफर किया तो वहीं इस साल भी टीम अभी तक एक भी मैच में नहीं हारी है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए उनका नाम चर्चाओं में बना हुआ है.

IPL में खेल रहे खिलाड़ियों पर नजर

IPL में खेल रहे खिलाड़ियों पर नजर6 / 6

आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सभी खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की नजर बनी हुई है. बोर्ड की नई योजना के तहत ये खिलाड़ी जल्द ही टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. इस लिस्ट में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन