हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज तहलका मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! 10 बजे नहीं... इस समय शुरू होगा ENG vs IND 5वां T20I, नोट कर लीजिए टाइम

ENG vs IND, 5th T20I: सॉउथम्पटन में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां T20I मैच होने जा रहा है. पिछले दो मैच रात 10 बजे शुरू हुए थे लेकिन पांचवां T20I थोड़ी जल्दी शुरू होगा. आइए टाइमिंग पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?

ENG vs IND, 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां T20I मैच सॉउथम्पटन में खेला जाने वाला है. इस श्रृंखला में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और वो 0-3 से सीरीज में पीछे हैं. भारतीय टीम सीरीज हार गई है लेकिन अब वो जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेंगे. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर रहने वाली है. पिछले दो T20I मैच रात 10 बजे शुरू हुए थे लेकिन अब पांचवें मुकाबले की टाइमिंग में बदलाव हुआ है.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें!

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए T20I करियर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. उन्होंने तीन मैचों में अब तक 42 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 15 रन रहा है. उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. सूर्यवंशी को अब आखिरी T20I मैच में खुद को साबित करने की सख्त जरूरत है, वरना उनकी जगह पर खतरा मंडरा सकता है.

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?

इंग्लैंड और भारत के बीच T20I सीरीज में मैच टाइमिंग में लगातार बदलाव होता आया है. तीसरा और चौथा T20I मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था. हालांकि, सॉउथम्पटन में होने वाला पांचवां T20I मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर से छिनी टीम इंडिया की कप्तानी, तो इन 5 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिल सकती है जिम्मेदारी

कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?

इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवां T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर इस मैच का आनंद जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं.

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड का T20I स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड का स्क्वाड: फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को 4-0 हराकर नंबर 1 बनने की फिराक में इंग्लैंड, कप्तान हैरी ब्रूक के बयान ने मचाई सनसनी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola