श्रेयस अय्यर से छिनी टीम इंडिया की कप्तानी, तो इन 5 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिल सकती है जिम्मेदारी

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार हार रही है. अब उनकी लीडरशिप पर सवाल उठ रहे हैं. अगर उन्हें कप्तानी से हटाया जाता है, तो टीम इंडिया के पास नया कप्तान चुनने के लिए कुछ बढ़िया विकल्प हैं.

shreyas iyer suryakumar yadav hardik pandya
1 / 6

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. आयरलैंड के खिलाफ पहली बार भारत को सीरीज में हार मिली. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भी टीम इंडिया हार गई. अय्यर के पास खुद को साबित करने के लिए जिम्बाब्वे सीरीज और एशियन गेम्स है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI की निगाहें अय्यर के प्रदर्शन पर हैं, अगर उन्होंने सुधार नहीं किया, तो उन्हें कप्तानी के पद से हटाया जा सकता है. ऐसा हुआ, तो टीम इंडिया के पास उनकी जगह लेने के लिए 5 अच्छे दावेदार हैं. (Image: Instagram/indiancricketteam and Twitter/X)

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

श्रेयस अय्यर अगर टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहते हैं, तो सूर्यकुमार यादव को दोबारा जिम्मेदारी दी जा सकती है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा था. इसी को देखते हुए मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है. (Image: Instagram/surya_14kumar)

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या3 / 6

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं लेकिन अभी चोटिल होने के कारण बाहर हैं. सूर्या से पहले हार्दिक ही टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. उनके पास टीम इंडिया की कमान संभालने का अनुभव है. इसी वजह से उन्हें मौका दिया जा सकता है. (Image: Twitter/X)

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह4 / 6

जसप्रीत बुमराह अभी T20I फॉर्मेट से दूर हैं लेकिन टीम इंडिया की स्थिति को देखते हुए उन्हें वापस लाया जा सकता है. उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है. बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. बुमराह को T20I का नया कप्तान बनाना अच्छा फैसला होगा. (Image: Instagram/jaspritb1)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन5 / 6

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में खुद को कप्तान के रूप में साबित किया है और अभी वो दुनिया के नंबर 1 T20I बल्लेबाज हैं. किशन ने IPL में भी SRH के कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया था. किशन को इसी वजह से नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. (Image: Twitter/X)

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार6 / 6

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले दो साल में दो ट्रॉफी पर कब्जा किया है. पाटीदार का IPL 2026 में प्रदर्शन भी अच्छा था. वो भी श्रेयस अय्यर की तरह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. रजत को कप्तान के रूप में लाया जा सकता है. (Image: rrjjtt_01)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन