Johnny Bairstow: लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद टीम में वापसी करने वाले इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो के घर खुशियां आई हैं। ये खिलाड़ी एशेज सीरीज से पहले पिता बना है। बेयरस्टो ने खुद इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 7 जून को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए पिता बनने की खुशखबरी की दी है।
बेयरस्टो ने किया बेटे के नाम का खुलासा
बेयरस्टो ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा ‘मुझे आपके साथ यह खुशखबरी शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं और मेरी गर्लफ्रेंड “एडवर्ड बेयरस्टो” के माता-पिता बन गए हैं। आने वाला समय क्या अद्भुत होने वाला है।’
मां-बेटे दोनों स्वस्थ हैं
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने यह भी बताया कि उनके बच्चे की मां और एडवर्ड दोनों अच्छे हैं। फोटो में साफ दिख रहा रहा है कि बेयरस्टो अपने बेटे को प्रैम में लेकर टहल रहे हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से होने वाली एशेज सीरीज 2023 से पहले बेयरस्टो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।
एशेज सीरीज के लिए मिली है जगह
जॉनी लंबे समय तक चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहे। हालांकि वह अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। एशेज सीरीज 2023 के लिए उन्हें टीम में भी चुना गया है। वह बल्ले से धमाका करने के लिए तैयार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि लंबे समय बाद मैदान पर लौटने वाले बेयरस्टो एशेज में क्या करते हैं।
एशेज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, मोईन अली।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines