हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया को 4-0 हराकर नंबर 1 बनने की फिराक में इंग्लैंड, कप्तान हैरी ब्रूक के बयान ने मचाई सनसनी!

Harry Brook Statement: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब टीम इंडिया के ICC रैकिंग में नंबर 1 के ताज पर खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान ने इसी को लेकर बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन
कप्तान ब्रूक का बड़ा बयान (Image: Twitter/X)

Harry Brook Statement: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा अब तक किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. भारत अभी 5 मैचों की श्रृंखला में 3-0 से पीछे है. दोनों देशों के बीच पांचवां और आखिरी T20I मैच वेस्ट एंड में खेला जाएगा. टीम इंडिया का अब तक सीरीज में खाता नहीं खुला है और वो आखिरी मैच जीतना चाहेंगे. हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम इंडिया को चेतावनी दे दी है और 4-0 से जीत दर्ज कर इंग्लैंड को दुनिया की नंबर 1 टीम बनाने की हुंकार भर दी है.

कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या कहा?

पांचवें T20I से पहले हैरी ब्रूक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच उन्होंने साफ कर दिया कि वो टीम इंडिया को 4-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहते हैं और दुनिया की नंबर 1 टीम बनना चाहते हैं. बता दें कि अगर टीम इंडिया पांचवां T20I हार गई, तो उनका नंबर 1 T20I टीम का ताज छिन जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हमने टीम इंडिया पर फोकस करने की कोशिश नहीं की. हमने परिस्थितियों पर ध्यान लगाने की कोशिश की. ईमानदारी से बताऊं, तो भारत को 4-0 से हराना एक खास सीरीज जीत होगी. ऐसा करके नंबर 1 का ताज हासिल करना और बेहतर बात होगी और यही हमारा मुख्य लक्ष्य है.’

ये भी पढ़ें:- हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, सचिन-विराट भी नहीं छू सके थे यह मुकाम

विज्ञापन

टीम इंडिया का निराशाजनक प्रदर्शन

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में हुए दूसरे T20I मैच में 4 विकेट से भारतीय टीम को हराया.

तीसरे T20I मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और इंग्लैंड ने 125 रनों से जीत दर्ज की. चौथे T20I में भी इंग्लैंड टीम का दबदबा रहा. उन्होंने 9 विकेट से मैच अपने नाम किया. इंग्लैंड 3-0 से आगे है और अब देखना होगा कि टीम इंडिया सीरीज में एक मैच भी जीत पाती है या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या बदल जाएगा एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड? इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola