हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, सचिन-विराट भी नहीं छू सके थे यह मुकाम

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया. वह ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

AI Created Image

AI Created Image

विज्ञापन

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच 10 जुलाई से खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक जमाया. इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया.

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

दरअसल, हरमनप्रीत कौर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीनों ही प्रारूप में अर्धशतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. ऐसा कारनामा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी नहीं किया था. लेकिन हरमन ने ये कर दिखाया. इसके अलावा वह लॉर्ड्स में तीनों ही प्रारूप में अर्धशतक बनाने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी बनीं. लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट, वनडे और टी20 में सिर्फ यूनिस खान, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा ने अर्धशतक लगाए थे. लेकिन अब भारतीय महिला टीम की कप्तान का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने बनाए हैं 285 रन

पहली पारी में भारतीय टीम ने 74.5 ओवर में 285 रन बनाए हैं. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 108 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा वह सबसे कम उम्र में 300 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी भी बनीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 121 गेंदों में 58 रनों की जोरदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके अपने नाम किए थे. वहीं, दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक जमाया और 87 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा लॉरेन फिलर और इस्सी वोंग को 2-2 सफलता मिली. इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन बना दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ