हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: खत्म हुआ इंतजार! वैभव सूर्यवंशी करेंगे दूसरे T20I में डेब्यू? सोशल मीडिया पर दिया बड़ा हिंट

Vaibhav Sooryavanshi Hints Debut: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का हर कोई इंतजार कर रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में उन्हें मौका नहीं मिला. हालांकि, सूर्यवंशी ने अब सोशल मीडिया पर अपने डेब्यू के संकेत दे दिए हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे वापसी? (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi Hints Debut: इंग्लैंड और भारत के बीच पहला T20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में भी वो बाहर बैठे रहे. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सभी को इंतजार है और अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी ने दूसरे T20I से पहले सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाकर डेब्यू के संकेत दे दिए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने दिए डेब्यू के संकेत!

सूर्यवंशी ने IPL 2026 में धमाल मचाया और ट्राई नेशन सीरीज में भी जोरदार बल्लेबाजी की. इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. वैभव इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उन्होंने पहले आयरलैंड एवं इंग्लैंड दौरे से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट की. इससे उनके डेब्यू को लेकर कोई संकेत नहीं मिले. हालांकि, अब सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी शतकीय पारी की तस्वीर साझा की, जिसमें वो टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ रहे हैं.

सूर्यवंशी ने कैप्शन में ‘New Chapter’ लिखा और तूफान का इमोजी उपयोग किया. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने संकेत दे दिए हैं कि उनका डेब्यू हो सकता है और यह उनके करियर का एक नया अध्याय है. सूर्यवंशी ने तूफान का इमोजी उपयोग करते हुए विरोधियों को एक तरह से चेतावनी दे दी है कि वो डेब्यू मैच में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

ये भी पढ़ें:- मैदान में घुसा शख्स, अफगानी खिलाड़ी की टोपी चुराकर हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था फेल

किसकी जगह लेंगे सूर्यवंशी?

संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में मात्र 5 रन बनाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में भी संजू 0 पर आउट हो गए. तीन मैचों में संजू का बल्ला एकदम शांत रहा है और वो फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी पहले से ही मौके का इंतजार कर रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए संजू सैमसन को बाहर बैठाया जा सकता है. उनकी जगह वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज कपिल देव का आया बड़ा बयान, सचिन-विराट से कर दी तुलना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola